सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

सिवनी बुधवारी बस्ती का विशाल हिन्दू सम्मेलन 24 जनवरी को

सनातन चेतना और हिन्दू एकता को सशक्त करेगा

सिवनी 22 जनवरी 2026
सिवनी यशो:- सनातन धर्म की गरिमा, सांस्कृतिक विरासत एवं हिन्दू एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी 24 जनवरी 2026, शनिवार को सिवनी नगर में बुधवारी बस्ती का  विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन का आयोजन श्री महावीर व्यायामशाला, सुभाष वार्ड, सिवनी में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मेलन सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा,

सामाजिक समरसता,

राष्ट्रबोध तथा

भविष्य की दिशा पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श का एक ऐतिहासिक मंच सिद्ध होगा।

सम्मेलन के पश्चात समरसता भोज का भी आयोजन किया जाएगा,

जो सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक होगा।

संतों व प्रबुद्धजनों का मिलेगा मार्गदर्शन

इस विशाल हिन्दू सम्मेलन में संत बलवंता श्रद्धानंद जी महाराज,

सुश्री वसुंधरा सिंह एवं

अनिल चंद्रवंशी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वक्ता सनातन संस्कृति, हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति दायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

सहपरिवार सहभागिता का आह्वान

आयोजन समिति ने समस्त हिन्दू बंधुओं एवं भगिनियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे सहपरिवार इस ऐतिहासिक सम्मेलन में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। समिति का कहना है कि नागरिकों की सहभागिता से ही हिन्दू एकता और सनातन चेतना का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँचेगा।

हिन्दू एकता का संदेश

सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि—

“हिन्दवः सोदराः सर्वे,
न हिन्दू पतितो भवेत्।
मम दीक्षा हिन्दू रक्षा,
मम मंत्रः समानता॥”

हमारा धर्म – हमारी पहचान

आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह सम्मेलन समाज को एक सूत्र में बाँधने और सनातन मूल्यों को पुनः सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/balaghat/youth-adopts-sanatan-dharma-during-huge-hindu-conference-in-balaghat-calls-homecoming-a-spiritual-decision-balaghat-news-c-1-1-noi1218-3870598-2026-01-22

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!