गौ माता, भारत माता व धरती माता का पूजन
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता, भारत माता एवं धरती माता के पूजन-अर्चन के साथ होगा।
इसके पश्चात भारत माता की सामूहिक आरती संपन्न कर राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
आचार्य राजेन्द्र पांडे देंगे वैचारिक उद्बोधन
सम्मेलन में माता राजराजेश्वरी मंदिर के आचार्य राजेन्द्र पांडे द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया जाएगा।
साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों को मंच प्रदान किया जाएगा।
समरसता भोज का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
सम्मेलन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए सभ्यता भोज का आयोजन भी रखा गया है।
कुरई, सुकतरा व हथनापुर में भी सम्मेलन
इसी कड़ी में आज कुरई मुख्यालय एवं सुकतरा में भी सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया है।
वहीं हथनापुर में गीता मनीषी ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी तथा
कुरई में स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज के पावन आशीर्वचन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे।
आयोजकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से सम्मेलन में सहभागी बनने की अपील की है।



