सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी के बिछुआ रैयत में जनविश्वास शिविर, 189 आवेदन लेकर पहुंचे ग्रामीण; 38.49 लाख की नल-जल योजनाओं की सौगात

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 38.49 लाख की नल-जल योजनाएं पंचायतों को सौंपीं

सिवनी के बिछुआ रैयत में जनविश्वास शिविर, 189 आवेदन मिले; 38.49 लाख की नल-जल योजनाएं मिलीं

Seoni 14 August 2026
सिवनी यशो:- केवलारी विकासखंड के ग्राम बिछुआ रैयत में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच बना। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं और आवश्यकताएं सुनी गईं। विभिन्न विभागों से संबंधित 189 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

बिछुआ रैयत में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में ग्रामीणों से संवाद करते सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर नेहा मीना
सिवनी के बिछुआ रैयत में जनविश्वास शिविर, 189 आवेदन मिले; 38.49 लाख की नल-जल योजनाएं मिलीं

कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर नेहा मीना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

गांव के विकास पर हुआ संवाद

सांसद कुलस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

बिछुआ रैयत में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में ग्रामीणों से संवाद करते सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर नेहा मीना
सिवनी के बिछुआ रैयत में जनविश्वास शिविर, 189 आवेदन मिले; 38.49 लाख की नल-जल योजनाएं मिलीं

कलेक्टर नेहा मीना ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

38.49 लाख की नल-जल योजनाएं पंचायतों को सौंपीं

शिविर के दौरान ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात भी मिली। 17.17 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्राम चाबरमारा और 21.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्राम भोरगोंदी की नल-जल योजनाओं का ग्राम पंचायत को हस्तांतरण किया गया। दोनों योजनाओं की कुल लागत 38.49 लाख रुपये है।

इन योजनाओं से संबंधित गांवों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

स्व-सहायता समूहों को सीसीएल का लाभ

कार्यक्रम में विभिन्न स्व-सहायता समूहों को सीसीएल सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। इससे समूहों को आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने और आजीविका के नए अवसर विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

युवाओं को मिला स्वरोजगार का संदेश

शिविर में उद्यम संवाद का भी आयोजन किया गया। स्वरोजगार से जुड़े विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों और युवाओं को शासकीय योजनाओं, प्रशिक्षण, ऋण एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपनी सफलता की कहानियां भी साझा कीं।

189 आवेदनों पर होगी कार्रवाई

शिविर में नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड, सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों द्वारा प्राप्त 189 आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह, सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, एसडीएम रेखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में सहभागिता कर अपनी समस्याएं रखीं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के साथ संवाद किया।

यह भी पढ़े :-

सिवनी में अखंड भारत संकल्प दिवस: भैरवगंज स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश

निलंबन से सागर अटैच हुए थे मिश्रा, अब ‘स्टे’ के सहारे सिवनी वापसी की चर्चा; 17 अगस्त को फिर संभालेंगे कुर्सी?

एक स्टे और सालों की मनमानी! अधिकारी-कर्मचारियों के कोर्ट मामलों पर सरकार की पैरवी सवालों में

सिवनी में 18 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण की कथा, विधायक दिनेश राय मुनमुन करा रहे भव्य आयोजन

https://www.facebook.com/share/p/1GrvdrvGDx/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button