देश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एक बूथ पर सुबह 9:00 बजे ही सौ प्रतिशत मतदान संपन्न

एक बूथ पर सुबह 9:00 बजे ही सौ प्रतिशत मतदान संपन्न - Seoni News

बालाघाट यशो:- लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान आज 19 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगया । मध्य प्रदेश में पहले चरण के मतदान में 6 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा है । मतदान के पहले चरण में बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलो की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न कराया जा रहा है जो दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा । निर्वाचन आयोग नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हेलीकाप्टर से नजर बनाये हुये ।
बालाघाट लोकसभा क्षेत्र का अतिसंवेदनशील पोलिंग दुगलई में मतदान प्रारंभ होने के दो घंटे के अंदर ही 100 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र की मजबूती के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया । सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन यहां पर हैलीकाप्टर द्वारा पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है ।

एक बूथ पर सुबह 9:00 बजे ही सौ प्रतिशत मतदान संपन्न - Seoni News
जानकारी के मुताबिक बालाघाट के नक्सल प्रभावी बूथ पर सुबह 9:30 बजे 100 फीसदी मतदान हो चुका है । बालाघाट के नक्सल प्रभावित दुगलई बूथ पर सभी 80 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button