जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, 6 फरवरी को उपनयन व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सिवनी।

Seoni 30 December 2025
सिवनी यशो:- गत 28 दिसंबर को आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की एक महत्वपूर्ण बैठक महाराजा होटल में जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी (बसंत पंचमी) के अवसर पर भगवान श्री परशुराम मंदिर में
माँ सरस्वती पूजन,
लेखनी पूजन,
खेलकूद प्रतियोगिता
का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारियों की घोषणा
लेखनी पूजन प्रभारी:
पं. सोनू तिवारी, अशोक पांडे, सविता तिवारी, पद्मा मिश्रा
खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी:
अश्विनी तिवारी, राहुल पांडे, देवेंद्र दीक्षित, श्रीमती रश्मि तिवारी, ऋतु पाठक
6 फरवरी को उपनयन संस्कार एवं प्रतिभा सम्मान
बैठक में यह भी तय किया गया कि 6 फरवरी को ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार एवं कर्णछेदन,
कक्षा 10वीं व 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों,
विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा।
यज्ञोपवीत संस्कार शुल्क: ₹3100
यज्ञोपवीत प्रभारी:
आचार्य सनत कुमार उपाध्याय, पं. सोनू तिवारी
प्रतिभा सम्मान प्रभारी:
पं. विनोद मिश्रा, अजय शर्मा, आशीष दुबे, श्रीमती सुधा शुक्ला, साधना चतुर्वेदी, मृदुला त्रिवेदी, संगीता तिवारी
उक्त कार्यक्रमों के लिए नाम समस्त ब्लॉक/सेक्टर अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।
सामाजिक विषयों पर गंभीर चर्चा
बैठक में समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
अंतरजातीय विवाह की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए महेंद्र मिश्रा ने सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई।
इस पर मनोज मर्दन त्रिवेदी ने सुझाव दिया कि बच्चों में संस्कार और आत्मगौरव के बीज घर से ही रोपे जाने चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री दिलीप तिवारी ने कहा कि समाज इन विषयों पर सजग है तथा विधवा महिलाओं के पुनरुत्थान हेतु भी ठोस योजना बनाने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
आयोजित बैठक में सर्वश्री दिलीप तिवारी,
अशोक तिवारी,
जुगल किशोर दुबे,
प्रशांत शुक्ला,
ताराचंद दुबे,
संदीप दुबे,
महेंद्र मिश्रा,
अशोक पांडे,
शैलेन्द्र दीक्षित,
रामनारायण दीक्षित,
विजय तिवारी,
संतोष अवस्थी,
हीरामन तिवारी,
अवधेश (पिंकी) त्रिवेदी,
विनोद मिश्रा,
सूर्यकांत चतुर्वेदी,
सुरेश दुबे,
मनोज मर्दन त्रिवेदी,
मयूर दुबे,
पारस पटेरिया,
रितिक तिवारी,
तनिष्क शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।



