Seoni 14 August 2025
सिवनी यशो:- भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीकृष्ण के लोकरंजक रूप और जीवन-प्रेरणा को उजागर करने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज, सिवनी में बालगोकुलम् महोत्सव का आयोजन 16 अगस्त 2025, शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से होगा।
मुख्य अतिथि और पदाधिकारी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी श्रीमती भारती पारधी, सांसद, बालाघाट–सिवनी संसदीय क्षेत्र। अध्यक्षता श्रीमती मीना बिसेन, जिलाध्यक्ष भाजपा सिवनी, करेंगी। विशिष्ट अतिथि होंगी श्रीमती श्वेता तुर्कर,विकासखण्ड अधिकारी सिवनी
प्रतियोगिताएं और आकर्षण
महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी —
-
श्री राधा–कृष्ण वेशभूषा
-
मटकी फोड़
-
नृत्य
-
पालन सज्जा
-
राधा–कृष्ण संबंधी प्रश्नोत्तरी
-
कृष्ण पूजन थाली सज्जा
संस्था की अपील
विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, अध्यक्ष दीपक साहू और सचिव नितिन चौधरी ने नगरवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं।



