बरघाट में सामाजिक सत्यनारायण कथा 14 दिसंबर को: सर्ववर्गीय ब्राह्मण समाज की नई पहल
नए मंगल भवन में पहली बार सामूहिक कथा—65 नए सदस्यों को भेजा विशेष आमंत्रण
Seoni 12 December 2025
बरघाट यशो:- सर्ववर्गीय ब्राह्मण समाज बरघाट द्वारा सामाजिक जागृति के उद्देश्य से पहली बार सामाजिक सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नव-निर्मित मंगल भवन में संपन्न होगा।
संगठन मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि समाज के नए मंगल भवन का कुछ समय पूर्व लोकार्पण किया गया था, लेकिन परंपरा के अनुसार भवन में सत्यनारायण कथा का आयोजन आवश्यक माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन अध्यक्ष राजेश उपाध्याय और महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनाक्षी शर्मा ने सामूहिक कथा का प्रस्ताव रखा, जिसे कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सदस्यता अभियान के अंतर्गत लगभग 65 नए सदस्यों ने फॉर्म भरकर समाज से जुड़ाव किया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों को इस सामूहिक कथा में परिवार सहित आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के अगले चरण—मंगल भवन के ऊपरी तल के निर्माण—
के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी और विभिन्न जिम्मेदारियाँ सदस्यों को सौंपी जाएँगी,
ताकि इस सत्र में ही निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।
संगठन के प्रवक्ता एवं संरक्षक मंडल सदस्य संदीप मिश्रा ने बताया कि –
कथा के पश्चात सुरूचि भोज का आयोजन भी किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले 10 वर्षों से संगठन के सभी कार्यक्रमों का संचालन कार्यकारिणी द्वारा ही किया जाता रहा है और किसी भी आयोजन के लिए समाज से चंदा नहीं लिया जाता।
कार्यकारिणी सदस्य—
नरोत्तम प्रसाद परोहा,
विश्वनाथ उपाध्याय,
राजेंद्र तिवारी,
विजय दुबे,
बालकृष्ण शर्मा,
सुभाष शर्मा,
देवकीनंदन पांडे,
तथा श्रीमती निधि उपाध्याय,
श्रीमती ज्योति तिवारी—
ने सभी सदस्यों से सामाजिक कथा में परिवार सहित उपस्थित रहने की अपील की है।



