सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा, ई-पासबुक और ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल जुलाई में होगा शुरू, प्रदेशभर में कृषि महोत्सव और किसान सम्मेलन आयोजित होंगे

किसान कल्याण वर्ष 2026 – मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता, जुलाई में शुरू होगी ई-पासबुक सुविधा

Bhopal 03 July 2026
भोपाल यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में वर्ष 2026 को घोषित ‘किसान कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार का कर्तव्य है।

खेती की लागत कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सभी योजनाओं का मिशन मोड में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से राजधानी से लेकर गांव स्तर तक सीधे संवाद स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण वर्ष 2026 की समीक्षा बैठक करते हुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष की समीक्षा बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि सुधारों पर जोर दिया।

उन्होंने दुग्ध उत्पादन को किसानों की अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने में निजी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण, छिंदवाड़ा और सिवनी भाजपा ने दी बधाई

प्राकृतिक खेती और कम पानी वाली फसलों पर रहेगा जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली फसलों, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाए।

खेती-किसानी से जुड़े स्थानीय पर्व और कृषि चक्र के अनुरूप किसानों से सतत संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :मानसून अलर्ट: सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

उन्होंने सहकारी समितियों की प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों को अधिक सुविधा मिलेगी।

जुलाई में शुरू होगी ई-पासबुक और ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा

बैठक में बताया गया कि किसानों के लिए ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पोर्टल तथा ई-पासबुक सुविधा का शुभारंभ जुलाई माह में किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन भी आयोजित होगा।

यह भी पढ़े :सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में युवाओं को बांटे हेलमेट, ‘राहवीर योजना’ के तहत हिमांशु का किया सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी कार्यकर्ताओं एवं पशुपालकों को सम्मानित करने के लिए उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रदेशभर में होंगे कृषि महोत्सव और किसान सम्मेलन

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे, जबकि सभी संभागीय मुख्यालयों पर फूड फेस्टिवल होंगे।

यह भी पढ़े :जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छपारा में ऐतिहासिक बावड़ी उत्सव, जल संरक्षण का दिया संदेश

इसके अलावा विभिन्न जिलों में विशेष कृषि आधारित कार्यक्रम प्रस्तावित हैं—

  • खरगोन : राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन एवं कपास-मिर्च महोत्सव
  • जबलपुर : अंतर्देशीय मत्स्य पालन, जलीय कृषि कार्यक्रम एवं कुक्कुट पालक सम्मेलन
  • बुरहानपुर : केला महोत्सव
  • उज्जैन : हाईटेक नर्सरी एवं संरक्षित खेती कार्यशाला
  • सागर एवं रतलाम : राज्य स्तरीय एफपीओ सम्मेलन
  • नीमच : आधुनिक उद्यानिकी तकनीक कार्यशाला
  • इंदौर : सब्जी महोत्सव एवं एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम
  • भोपाल : पराली प्रबंधन कार्यशाला
  • नरसिंहपुर : गन्ना महोत्सव एवं राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2264176&reg=48&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button