देश विदेशछिंदवाड़ाराजनीतिव्यापार

भारत-अमेरिका समझौता देश हित में, यह आत्मसमर्पण नहीं आत्मविश्वास की जीत है: संजय पटेल

कांग्रेस के बयान पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का पलटवार, कहा– किसान अब सच्चाई समझ चुके हैं

Chhindwara 10 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम व्यापार समझौता देश हित में है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के लिए लाभकारी

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम व्यापार समझौता पूरी तरह देश हित में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपने आत्मविश्वास और सामर्थ्य का परिचय दिया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक समझौता

श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 6 फरवरी 2026 को घोषित भारत-अमेरिका यह समझौता एक ऐतिहासिक जीत है। व्हाइट हाउस के संयुक्त बयान के अनुसार अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

रूसी तेल पर पेनल्टी हटना बड़ी उपलब्धि

उन्होंने बताया कि रूसी तेल खरीद पर लगाई गई 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी को भी पूरी तरह हटा दिया गया है। पहले कुल टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की शर्तों पर सहमत किया।

कांग्रेस पर तीखा हमला

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता किसानों के नाम पर झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस का किसान प्रेम केवल वोट की राजनीति है। किसानों को अब भली-भांति समझ आ गया है कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास रुका रहा और किसान विरोध ही उनकी नीति रही है।

https://www.drishtiias.com/hindi/daily-updates/daily-news-analysis/agricultural-safeguards-in-india-us-interim-trade-agreement

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!