मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज मर्दन त्रिवेदी को जन्मदिन पर भेजा शुभकामना संदेश

सांसद विधायक सहित हजारों शुभचिंतकों की मिली शुभकामनाएं, शुभकामनाओं को बताया अमूल्य धरोहर

Seoni 10 September 2025

सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन शुभकामना संदेश के रूप में दैनिक यशोन्नति के संपादक मनोज मर्दन त्रिवेदी को विशेष बधाई दी। यह शुभकामना संदेश पत्र स्वरूप भेजा गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

यह शुभकामना संदेश पत्र स्वरूप भेजा गया, जिसमें प्रधानमंत्री ने मनोज त्रिवेदी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा –“प्रिय मनोज, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। यह वर्ष आपके जीवन में और अधिक सफलता एवं खुशियाँ लेकर आए।”

इस संदेश के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल की छवि वाला एक विशेष कार्ड भी भेजा है, जिसमें उनका हस्ताक्षर अंकित है।

प्रधानमंत्री से प्राप्त इस शुभकामना संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज मर्दन त्रिवेदी ने कहा – “प्रधानमंत्री जी का यह आत्मीय संदेश मेरे लिए बड़े गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह शुभकामना न केवल मुझे, बल्कि संपूर्ण दैनिक यशोन्नति परिवार को भी उत्साह और ऊर्जा प्रदान करने वाली है। मैं उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।”

जन्मदिन के अवसर पर संसदीय क्षेत्र की सम्माननीय सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायकगण, विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं एवं पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों सहित हजारों शुभचिंतकों ने भी आत्मीय शुभकामनाएँ दीं।

यह अवसर जिले में जन-जन की सहभागिता और आत्मीयता का प्रतीक बन गया।

मनोज मर्दन त्रिवेदी ने सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा –

“आप सभी की शुभकामनाएँ मेरे लिए अमूल्य धरोहर हैं। यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं सभी शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि आपके सहयोग व आशीर्वाद से दैनिक यशोन्नति निरंतर जनसेवा और समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करता रहेगा।”

https://www.google.com/amp/s/ndtv.in/india/bjp-will-celebrate-seva-pakhwada-from-17-september-to-2-october-on-pm-modis-birthday-9209132/amp/1

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!