इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन टीम सौसर ने किया शहीदों को याद
Chhindwara 27 January 2025
सौसर यशो:- इंडियन वेटरेनस ऑर्गेनाइजेशन छिंदवाड़ा जिला टीम सौसर द्वारा सुबह 7:30 बजे जय स्तंभ सौसर के तहसील परिसर में शहीदों को प्रथम एस डी एम सिद्धार्थ पटेल और सेवारत नायब सूबेदार बृजेश गांवनेकर द्वारा रीत (पुष्प चक्र) अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया, भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए गए वंदे मातरम के साथ में उद्घोष साथ सभी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई साथ ही कार्यकाल परिसर में ध्वजारोहण में समस्त मेंबर उपस्थित थे।
उसके पश्चात रेल्वे पुलिस थाना सौसर में 08.15 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सभी टीम सदस्य एक्सीलेंस स्कूल में पहुंचे जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया परेड की सलामी हुई हमारे आई वी ओ के मेंबर्स में प्रदीप कलसकर जिला महासचिव, तहसील सचिव रमेश गौतम सहाब निर्णायक कमेटी में थे तो वही पर सेवारत नायब सूबेदार बृजेश गांवनेकर तथा नायब सूबेदार निरंजन मुलकर के साथ वेटरन राजेश्वर परतेती, आशीष ठाकरे, एस एम विलास आमने, फूल सिंग इवनाती युवा साथी राजेश हेड़ाऊ, भूषण आंबडकर ,वैभव साखरकर, पुरुषोत्तम कलसकर, वृक्षमित्र अरूण ठाकरे उपस्थित रहे।



