मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भारत का विकास स्वदेशी अपनाने से ही संभव : मीना बिसेन

मुख्य वक्ता नरेश दिवाकर बोले – सुई से लेकर मिसाइल तक स्वदेशी भारत की पहचान बन चुका है

Seoni 28 October 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में युवा एवं स्वदेशी सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, विशिष्ट अतिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं डॉ. गजेन्द्र डहरवाल, सह प्रभारी श्रीमती उर्मिला उईके, श्रीराम ठाकुर,पीयुष दुबे, हरीश तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले सहित अन्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन को राष्ट्रनिर्माण का सशक्त संकल्प बताया।

सिवनी में आयोजित युवा एवं स्वदेशी सम्मेलन में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, डॉ. गजेन्द्र डहरवाल और विधायक दिनेश राय मुनमुन
रत का विकास स्वदेशी अपनाने से ही संभव : मीना बिसेन

मुख्य वक्ता का संबोधन : “भारत की पहचान अब स्वदेशी निर्माण से जुड़ चुकी है”

मुख्य वक्ता पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा कि “भारत का भविष्य आत्मनिर्भरता के मार्ग पर ही सुरक्षित है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों से आत्मनिर्भरता की नई क्रांति शुरू की है।

श्री दिवाकर ने कहा कि —

“भारत अब सुई से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक, और चिप से लेकर सॉफ्टवेयर तक स्वदेशी उत्पादन कर रहा है। यह केवल उत्पादन नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव की पुनर्स्थापना है।”

उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल वस्त्र या उत्पाद का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र के आत्मसम्मान का प्रतीक है। भारत के गांवों में छिपी कला, कारीगरी और श्रमशक्ति आज विश्व के बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रही है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि —

“हर युवा यदि एक स्वदेशी उत्पाद को अपनाने और बढ़ावा देने का संकल्प ले, तो भारत अगले दशक में विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन सकता है।”

श्री दिवाकर ने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल उद्योग या व्यापार तक सीमित नहीं है, यह मानसिक स्वतंत्रता और स्वदेशी सोच का आंदोलन है। जब भारत के युवा अपने कौशल, परिश्रम और नवाचार पर भरोसा करेंगे, तभी वास्तविक ‘विकसित भारत’ साकार होगा।

सिवनी में आयोजित युवा एवं स्वदेशी सम्मेलन में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, डॉ. गजेन्द्र डहरवाल और विधायक दिनेश राय मुनमुन
रत का विकास स्वदेशी अपनाने से ही संभव : मीना बिसेन

अध्यक्षीय उद्बोधन : मीना बिसेन ने कहा – स्वदेशी ही आत्मनिर्भरता का आधार

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि “भारत का विकास स्वदेशी अपनाने से ही संभव है।”

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि अपने लोगों-किसानों, मजदूरों, कारीगरों, उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं—पर भरोसा करना भी है।

उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा उपकरण, मोबाइल निर्माण, अंतरिक्ष तकनीक और दवा उद्योग में आत्मनिर्भर बन चुका है।

विशिष्ट अतिथि : युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा

विशिष्ट अतिथि डॉ. गजेन्द्र डहरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य युवाओं को प्रशिक्षण,मार्गदर्शन और

अवसर देकर भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाना है।

उन्होंने कहा कि “हर युवा अपनी क्षमताओं में वृद्धि कर राष्ट्र निर्माण और पारिवारिक समृद्धि में योगदान दे।”

विधायक मुनमुन बोले – गांव और छोटे उद्योग आत्मनिर्भर भारत की रीढ़

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने कहा कि –

आत्मनिर्भर भारत तभी सशक्त होगा जब गांव और छोटे उद्योगों को मजबूती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कर्तव्य भी है।

अभियान की जानकारी व अन्य गतिविधियाँ

कार्यक्रम के जिला प्रभारी गजानंद पंचेश्वर ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे आयोजनों की जानकारी दी।

प्रस्तावना सह प्रभारी पीयूष दुबे ने रखी, संचालन तुलेश डहरवाल ने किया तथा

आभार शुभम राजपूत, जिला उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।

राष्ट्रगीत अलकेश रजक द्वारा और राष्ट्रगान अंकित ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, व्यापारी, उद्यमी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2154897

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!