WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशव्यापार
Trending

हाई-स्पीड रेल और मेट्रो कोच अब बनेंगे मध्यप्रदेश में

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन, 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी मैन्युफैक्चरिंग हब

Bhopal 09 August 2025

भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रदेश को रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात मिल रही है।

इस परियोजना का भूमिपूजन 10 अगस्त को औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

कार्यक्रम में होंगे कई केंद्रीय और राज्यस्तरीय नेता शामिल

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान,

रक्षा उत्पाद सचिव संजीव कुमार,

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के अध्यक्ष शांतनु राय मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े :- रीवा – पुणे एक्सप्रेस को सिवनी होकर चलाने एवं पेंच व्हेली को नैनपुर तक बढ़ाने की मांग

कार्यक्रम में बीईएमएल परियोजना पर केंद्रित लघु फिल्म, प्रस्तावित प्लांट का 3D वॉकथ्रू और नए संयंत्रों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

1800 करोड़ की ब्रह्मा परियोजना से हजारों को रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि रायसेन जिले के उमरिया गांव में 60 हेक्टेयर भूमि पर BEML रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

परियोजना से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिलों को लाभ होगा। यहां 5,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

साथ ही, तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और अवसर प्राप्त होंगे।

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

यह संयंत्र पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्यों पर आधारित होगा।

अधिकांश तकनीक और सामग्री देश में निर्मित की जाएगी, जिससे विदेशी निर्भरता कम होगी।

प्रारंभिक उत्पादन क्षमता 125 से 200 कोच प्रति वर्ष होगी, जिसे पांच वर्षों में बढ़ाकर 1,100 कोच किया जाएगा।

पर्यावरण और स्थिरता पर विशेष ध्यान

संयंत्र में शून्य तरल अपशिष्ट प्रणाली, सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और हरित लैंडस्केपिंग का उपयोग होगा।

निर्माण में पुनर्नवीनीकृत और टिकाऊ सामग्री अपनाई जाएगी, जिससे इसे ‘ग्रीन फैक्ट्री’ मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा।

प्रदेश के औद्योगिक विकास में नई छलांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

हाई-स्पीड रेल और मेट्रो निर्माण के वैश्विक बाजार में मध्यप्रदेश को प्रतिस्पर्धी बनाने में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

https://www.mpinfo.org 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!