छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भारत के धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्य ही हमारी अमूल्य सम्पति है – अखिलेश्वरानंद

समरसता यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, सिवनी में रविदास मंदिर में किया पूजन

 

भारत के धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्य ही हमारी अमूल्य सम्पति है - अखिलेश्वरानंद - Seoni News
समरसता यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

सिवनी यशो:- संत शिरोमणि रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके समरसता के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रदेश में समरसता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समरसता यात्रा के सिवनी जिलें में प्रवास के तृतीय दिवस यह यात्रा लखनादौन से प्रारंभ होकर सिरमंगनी, बम्होड़ी, खुर्सीपार, शिकारा, मोहगांव, गनेशगंज, बिजना, सहजपुरी, पायली होती हुई छपारा नगरीय क्षेत्र में पहुँची जहां जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात यात्रा बंडोल होते हुये सिवनी पहुँची सिवनी प्रवेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने यात्रा की अगवानी कर पूजन किया यात्रा संत रविदास मंदिर पहुँची जहाँ पूजन अर्चन जन संवाद का कार्यक्रम हुआ । सिवनी नगर में जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ. जितेन्द्र जामदार एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहे ।

भारत के धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्य ही हमारी अमूल्य सम्पति है - अखिलेश्वरानंद - Seoni News

यात्रा के नगर छपारा में प्रवेश के दौरान बैंड-बाजे, पुष्प वर्षा से समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की अगवानी क्षेत्रीय विधायक राकेश पाल ने की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सिवनी नगरपालिका उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिय़ा, नगर पालिका अध्यक्ष छपारा श्रीमती निशा पटेल, यात्रा प्रभारी प्रवीण मेश्राम, अजय मेश्राम, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कहा कि भारत के धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्य ही हमारी अमूल्य सम्पति हैं। भारत देश के आदर्श सदैव विश्व को मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का परम ज्ञान और समरसता का संदेश आज भी जीवंत हैं। यह सम्पूर्ण विश्व को सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। विधायक श्री पाल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने कर्म मार्ग का आदर्श प्रस्तुत किया हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर हमें कर्म को सर्व प्राथमिकता देकर समाज से भेद-भाव और जातिवाद को मिटाने का प्रयास करना चाहिए। विधायक श्री पाल ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा आयोजित की जा रही समरसता यात्रा निश्चित रूप से संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में कारगर सिध्द होगी। यात्रा के माध्यम से गांव-गांव से एकत्रित किए जा रहे जल एवं मिट्टी का उपयोग सागर जिले में बनने वाले संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण में होने से यह आने वाली पीढ़ी को समरसता का संदेश देगा।

भारत के धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्य ही हमारी अमूल्य सम्पति है - अखिलेश्वरानंद - Seoni News
समरसता यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

इसी तरह श्री आलोक दुबे ने कहा कि संत रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही यह यात्रा निश्चित रूप से अभिनव प्रयास हैं। श्री दुबे ने आगे कहा कि श्री रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश दिया है। समाज के सभी लोगों को मिल-जुलकर रहने और ज्ञान के मार्ग पर चलकर ईश्वर की आराधना पर बल दिया है। हम सभी श्री रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन को अपने जीवन में अपनाएँ और समतामूलक समाज निर्माण में सहभागी बने। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विश्वास एवं सबका विकास के मूलमंत्र को ध्यान में रख, कार्य कर रही है।
यात्रा का छपारा से सिवनी की बढऩे पर सादक सिवनी, रणजीत नगर, गोरखपुर में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया इसके पश्चात यात्रा के बंडोल पहुँचने पर यात्रा भव्यता के साथ स्वागत किया गया । बंडोल में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने यात्रा की अगवानी की इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, गजनंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान, आशीष माना ठाकुर, श्रीनिवास मूर्ति बंडोल मंडल के अध्यक्ष सुमित राय, बीजादेवरी मंडल अध्यक्ष संजय उईके ने ग्रामीणों एवं पार्टी के साथ यात्रा का बंडोल में गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया ।
बंडोल में उपसरपंच धानसिंह धन्नू बघेल, पीडी यादव,अजय साहू, भूरा पहलवान, रमेश यादव ,कन्हैया यादव,राजकुमार वर्मा, अमन यादव ,सचिव सुखलाल जंघेला, राजेश दर्शनिया ,पटवारी भूपेंद्र सिंह उईके, अधीक्षक दीपक डहेरिया सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने भी संत शिरोमणि रविदास जी के चरण पादुका की पूजन अर्चन कर जल एवं मिट्टी भेंट की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button