मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच व्यपवर्तन परियोजना के निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश

जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न

Seoni 30 December 2024

सिवनी यशो:- सोमवार 30 दिसम्बर को जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद डॉ भारती पारधी, विधायक सिवनी दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी, जनपद अध्यक्ष कुरई लोचन मर्सकोले, जनपद अध्यक्ष छपारा सदनसिंह वरकड़े, जनपद अध्यक्ष केवलारी रणजीत सिंह ठाकुर, लखनादौन अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई, धनौरा अध्यक्ष गुलाब सिंह भलावी, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

सिवनी यशो:- सोमवार 30 दिसम्बर को जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद डॉ भारती पारधी, विधायक सिवनी दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी, जनपद अध्यक्ष कुरई लोचन मर्सकोले, जनपद अध्यक्ष छपारा सदनसिंह वरकड़े, जनपद अध्यक्ष केवलारी रणजीत सिंह ठाकुर, लखनादौन अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई, धनौरा अध्यक्ष गुलाब सिंह भलावी, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
पेंच व्यपवर्तन परियोजना के निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश

बैठक में सर्वप्रथम जल जीवन मिशन अंतर्गत जिलें में हुए नल जल योजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा हुई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत एकल नलजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित हुई सभी योजनाओं की भी मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिये गए। इसी तरह ऐसे ग्राम जहां जल स्रोत न मिल पाने से ग्राम में एकल नल जल का कार्य करना सम्भव नही हैं ऐसे सभी ग्रामों को समूह नल जल योजना से जोडऩे की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये गये।

सड़क निर्माण कार्यो से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बंडोल समूह नल जल योजना की जलापूर्ति प्रभावित होने की समस्या पर पीडब्लूडी एवं जलनिगम के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को समूह नल जल योजना के कार्य तय समय सीमा में करते हुए योजना से जुड़े सभी ग्रामों में पर्याप्त पानी पहुँचाने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में जल संसाधान विभाग अंतर्गत निमार्णाधीन छोटे- बड़े डेम तथा नहरों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कंचनामण्डी जलाशय की नहरों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये गए। साथ ही बांधो के निर्माण के दौरान अधिग्रहित की गई भूमि के विरूद्ध सम्बन्धित कृषक को शत प्रतिशत मुआवजा राशि के भुगतान करने के लिये निर्देशित किया गया हैं। इसी तरह पेंच व्यपवर्तन परियोजना के निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री जनमन अभियान एवं धरती आभा अभियान के क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा करते हुए सांसदगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्बन्धित विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। इसी तरह पीडब्ल्यूडी विभाग अंतर्गत प्रगतिरत सभी छोटी-बड़ी सड़को को समय सीमा में गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। एनएएचआई के अधिकारियों को चिन्हित ब्लैक स्पॉट के त्वरित सुधार कार्यो के लिए निर्देश दिए हैं। इसी तरह एमपीईबी के अधिकारियों को किसान फीडर पर निर्धारित 10 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

बैठक में विकसित मध्यप्रदेश 2047 की परिकल्पना को साकर करने के लिए जिलें स्तरीय कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। सभी से महिला, वंचित वर्ग, गरीब एवं युवा के कल्याण के लिए सुझाव लिये गये। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिलें की जनपदवार ग्रामवार माइक्रो स्तर की कार्ययोजना तैयार करने के लिए सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। जो सम्बंधित जनप्रतिनिधियो एवं विभाग से समन्वय बनाकर कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!