मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एसआईआर अभियान में तेजी के निर्देश: भाजपा ने शुरू किया युद्धस्तरीय संपर्क अभियान

मतदाता फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर, समीक्षा बैठकें

Seoni 27 November 2025

सिवनी यशो:- जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा 4 दिसंबर को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि घोषित किए जाने के बाद भाजपा संगठन ने जिले की सिवनी एवं केवलारी विधानसभा में विधानसभा स्तरीय और शक्तिकेंद्रों में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठकों का आयोजन किया।

सिवनी में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए
मतदाता सूची एसआईआर अभियान में तेजी: भाजपा ने शुरू किया युद्धस्तरीय संपर्क अभियान, अंतिम तिथि 4 दिसंबर

कार्य को गति देने के लिये प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जी.एस. ठाकुर ने सिवनी एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठके ली और कहा कि अब समय कम और काम अधिक है, अत: हर कार्यकर्ता एक-एक घर तक पहुंचे और पात्र नागरिकों के फार्म भरवाकर समय पर जमा कराना सुनिश्चित करे। जिनके फार्म जमा नहीं होंगे, उनके नाम मतदाता सूची में जोडऩा कठिन हो जाएगा।

त्रिस्तरीय बैठकें हुईं आयोजित

सिवनी विधानसभा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में तथा केवलारी विधानसभा की बैठक छपारा में संपन्न हुई। बैठकों में जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया तथा एसआईआर जिला संयोजक गजनंद पंचेश्वर ने अभियान को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिवनी में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए
मतदाता सूची एसआईआर अभियान में तेजी: भाजपा ने शुरू किया युद्धस्तरीय संपर्क अभियान, अंतिम तिथि 4 दिसंबर

सिवनी विधानसभा की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, बीएलए-1 प्रभारी श्याम मिलन पांडे, बीएलए-1 श्रीराम ठाकुर
साथ ही दोनों विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, नगरीय निकाय प्रत्याशी उपस्थित रहे।

शक्तिकेंद्रों पर हुई विशेष समीक्षा

उत्तर मंडल के भैरोगंज शक्ति केन्द्र (महामाया वार्ड एवं पृथ्वीराज चौहान वार्ड ) एवं 

दक्षिण मंडल के मठ शक्तिकेंद्र (आजाद एवं विवेकानंद वार्ड)में बैठके संपन्न हुई

जिसमें मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले, अभिषेक दुबे, मंडल प्रभारी अरुण उपाध्याय और अखिलेश खेडिकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बेैठको में एस आई आर के जिला संयोजक गजनंद पंचेश्वर ने कहा कि –

इस कार्य में हमारी मुख्य भूमिका यह है समस्त पात्र मतदाताओं से

एसआईआर फार्म भरवाना,

घर-घर संपर्क अभियान चलाना और

इस कार्य में बीएलए एवं त्रिदेव सक्रियता से कार्य करने की आवश्यता है ।

हमें 4 दिसंबर तक 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है ।

हम सभी मतदाताओं से आग्रह करें कि –

जिनके नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं,

वे शीघ्र फार्म भरकर जमा कराएं ताकि आगामी चुनाव में उनके मतदान का अधिकार सुरक्षित रहे।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-up-voter-list-update-734-crore-forms-digitized-under-sir-campaign-40053856.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!