Mon, 23 Nov 2026 | 01:48:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2025 08:56 pm / Post views : 387

एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल
शेयर करें:

Seoni 20 November 2025

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पं. अटल बिहारी वाजपेयी परिसर, सिवनी में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला स्तरीय बैठक को संबोधित किया।

[caption id="attachment_37721" align="alignleft" width="300"]Hemant Khandelwal addressing SIR voter list purification meeting at BJP office in Seoni मतदाता सूची शुद्धिकरण लोकतांत्रिक सफलता की कुंजी, महाअभियान बने एसआईआर — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल[/caption]

उन्होंने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है। बीएलए-1 और बीएलए-2 केवल दस्तावेज भरने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रहरी हैं। मतदाता सूचियों को अद्यतन, सटीक और त्रुटिरहित बनाना भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की सफलता की कुंजी: त्रुटि रहित मतदाता सूची

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर केवल एक दल की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा (2028) और लोकसभा चुनाव के परिणाम को निर्णायक रूप से प्रभावित करने वाली चुनावी आधारशिला है।
मतदाता सूची में क्षुद्र सी गलती भी चुनाव परिणाम बदल सकती है, इसलिए 'मेरा बूथ–सबसे मजबूत' की अवधारणा को साकार करना प्रत्येक कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

[caption id="attachment_37715" align="alignright" width="300"]भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आगमन पर स्वागत भाषण देते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आगमन पर स्वागत भाषण देते हुये[/caption]

उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलए-1 एवं बीएलए-2 बूथ स्तर पर जाकर 4 दिसंबर तक त्रुटिरहित और वैध मतदाता सूचियाँ तैयार कर जमा करें।

एसआईआर: केवल तकनीकी नहीं, लोकतांत्रिक शुद्धिकरण का अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर लोकतांत्रिक शुद्धिकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान है।
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के पीछे एसआईआर को लागू करने की प्रतिबद्धता और संगठन की सजग भूमिका प्रमुख कारण रहे।

"हमारा लक्ष्य है कि वास्तविक मतदाता मतदान करें और फर्जी मतदाताओं की प्रविष्टियों को समाप्त किया जाए।"

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को उनके अधिकार और एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दें, बूथ-स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन करें और समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन से समन्वय बनाए रखें।

भाजपा में दायित्व सम्मान नहीं, सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक – खण्डेलवाल

उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित अनुशासित संगठन है।
भाजपा में व्यक्ति नहीं, संगठन सर्वोपरि होता है:

"भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं — सिर्फ दायित्व बदलता है। हर कार्यकर्ता को अपने उत्तरदायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाना चाहिए।"

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु बने।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकारें विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं।

[caption id="attachment_37717" align="alignleft" width="300"] भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं नेतागण[/caption]

भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, आगे होगा और विशाल विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में यह और अधिक सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विकसित भारत का निर्माण करना है।

[caption id="attachment_37722" align="alignright" width="300"] भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकत्र्ता प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुये[/caption]

कांग्रेस नेता संजय भारद्वाज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कार्यक्रम में सिवनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय भारद्वाज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और कहा —

“भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, एक परिवार है।”

 मंदिर दर्शन एवं सेवा यात्रा

प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

जिला सीमा से लेकर कार्यालय तक अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 बैठक में विशिष्ट उपस्थितियाँ

इस अवसर पर मंचासीन रहे - सिवनी संगठन प्रभारी अरुण द्विवेदी, बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय 'मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार मंचासीन रहे । इसके अतिरिक्त— पूर्व सांसद गण, पूर्व जिला अध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्षगण, एसआईआर बीएलए-1, जनपद अध्यक्षगण, तथा समस्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गण बैठक में आपेक्षित सभी श्रेणी के पदाधिकारी ससम्मान उपस्थित रहे https://gwaliorbreaking.com/desc/6362

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष