मध्यप्रदेशराजनीति
जयभान सिंह पवैया पदभार, संभालेंगे राज्य वित्त आयोग की कमान, 23 मार्च को लेंगे पदभार
भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि के बाद मंत्रालय में करेंगे ज्वाइन, कार्यकर्ताओं से भी करेंगे भेंट
जयभान सिंह पवैया पदभार
भोपाल – भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया 23 मार्च, सोमवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।
पवैया पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह-प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा पदभार ग्रहण
कार्यक्रम के अनुसार—
सायं 4:30 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
कार्यकर्ताओं से भेंट
सायं 5:30 बजे: मंत्रालय पहुंचकर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे पवैया
राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष पद संभालते हुए पवैया प्रदेश में वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और पंचायत-निकायों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



