Sun, 22 Nov 2026 | 11:25:13 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी

आज भाजपा की जिला मासिक बैठक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी देंगे मार्गदर्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 09, 2026 10:47 pm / Post views : 47

आज भाजपा की जिला मासिक बैठक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी देंगे मार्गदर्शन
शेयर करें:
आज भाजपा जिला बैठक बालाघाट - डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी देंगे संगठन को मार्गदर्शन
Balaghat 09 August 2026 बालाघाट यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ हर-घर तिरंगा अभियान अब राष्ट्रभक्ति के जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। इस अभियान ने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और मजबूत किया है। हर वर्ष देशवासी उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्र उत्सव के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं। यह बात पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रामकिशोर कांवरे ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।

हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा संत शिरोमणि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में आज आयोजित होने वाली जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी, पूर्व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

उकवा मंडल की बैठक में भी देंगे मार्गदर्शन

जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के साथ ही डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा भाजपा उकवा मंडल की संगठनात्मक बैठक भी ली जाएगी। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की जमीनी सक्रियता को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे, अनिल धुवारे, अजय मेश्राम, गोपाल आडवाणी, जितेंद्र सिंह मोहारे, जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम, संजय मिश्रा, राजेश पाठक, अजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, सह कार्यालय मंत्री चंद्रकांत पिपलेवार, सोनू जैन, जैनेन्द्र कटरे, विशाल मंगलानी, तपन राजा चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष झामसिंह नागेश्वर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धांत पाटिल, केवल सोनेकर, अखिलेश चौरे, प्रज्जवल चौरसिया, दीपक लिल्हारे, लतेश गौतम, अमोल रामटेके, नागसेन वैद्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में अपेक्षित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सूचना दी गई है।
यह भी पढ़े :-
शिव के पंचमुखी और अष्टमूर्ति स्वरूप का हुआ गुणगान, कथा पंडाल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ सुशासन का आधार न्याय, हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : CM डॉ. मोहन यादव पदोन्नत एवं नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों ने किया CM डॉ. मोहन यादव का भव्य अभिनंदन बरघाट जनपद में खरीदी पर फिर उठे सवाल: पैड मशीन और सोलर लाइट के बाद अब ‘पेशाब घर’ खरीदी का मामला गरमाया https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/latehar/bjp-mandal-monthly-meeting-representatives-honored

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष