मध्यप्रदेशसिवनी

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन: 10 हजार करोड़ से संवारी गईं 3.62 लाख से अधिक जल संरचनाएं, मुख्यमंत्री बोले- जल संरक्षण में मध्यप्रदेश अग्रणी

भोपाल/राजगढ़ यशो :-  मध्यप्रदेश में 100 दिवसीय ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ का मंगलवार को राजगढ़ में भव्य समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभियान के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 3 लाख 62 हजार से अधिक जल संरचनाओं का पुनरोद्धार किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से 30 जून तक चले इस अभियान में कुएं, बावड़ियां, तालाब, अमृत सरोवर, नदियों और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का व्यापक कार्य किया गया।

राजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
राजगढ़ में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संरक्षण और विकास कार्यों को लेकर संबोधित किया।

यह भी पढ़े :-  सिवनी पुलिस की दोहरी सफलता: बरघाट और छपारा में दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, एक मामले में आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है और जल संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

राजगढ़ को 352.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 352.65 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़े :- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छपारा में ऐतिहासिक बावड़ी उत्सव, जल संरक्षण का दिया संदेश

इनमें 247.40 करोड़ रुपये की लागत के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लगभग 100 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा 30 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का लोकार्पण भी किया गया।

राजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
राजगढ़ में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संरक्षण और विकास कार्यों को लेकर संबोधित किया।

हितग्राहियों को मिला लाभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, महिलाओं को स्कूटी की चाबी वितरित की तथा राजगढ़ जिले के 405 स्व-सहायता समूहों को 20 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं के तहत लाभ भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़े :-धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

जल संरक्षण जारी रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल नीनो के प्रभाव से इस वर्ष कम वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अमृत सरोवर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नदी संरक्षण और अन्य जल संरक्षण कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल संचयन और पानी की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े :-कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

राजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
राजगढ़ में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संरक्षण और विकास कार्यों को लेकर संबोधित किया।

किसानों और सिंचाई पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गेहूं उत्पादक किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रदेश का सिंचित क्षेत्र 44 लाख हेक्टेयर था, जिसे बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। वहीं राजगढ़ जिले में पिछले तीन वर्षों में सिंचाई का रकबा 50 हजार हेक्टेयर से बढ़कर लगभग ढाई लाख हेक्टेयर हो गया है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क, परिवहन और आधारभूत संरचना का तेजी से विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

नई घोषणाएं

समारोह में मुख्यमंत्री ने सारंगपुर, पचोर सहित राजगढ़ जिले की नगरपालिकाओं में सड़क विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही भैंसवा माता लोक के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए प्रथम चरण के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा भी की।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया जल संरक्षण का आह्वान

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि कम वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण अभियान को और मजबूत बनाया जाएगा।

https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/2071886807780983083?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button