धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

जीवन उत्सव,दिव्य संगीत संध्या का 18 व 19 मार्च को

राजपूताना सेलिब्रेशन लॉन बंडोल में इंडियन आइडल के शीर्ष प्रतिभागी हरीश मोयल देंगे शानदार प्रस्तति

Seoni 15 March 2025

सिवनी यशो:- ब्रह्माकुमारीज संस्थान सिवनी जिले की सेवाओं के बेमिसाल चालीस साल और बंडोल सेवा केंद्र के पाँचवी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर जीवन उत्सव दिव्य संगीत संध्या का आयोजन ग्राम बंडोल की राजपूताना सेलिब्रेशन लॉन में 18 व 19 मार्च को शाम 5:30 बजे से 8: बजे तक किया गया जायेगा जिसमें अंतरॉष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक, हरीश मोयल शिरकत कर रहें है, आप इंडियन आइडल” सीजन एक के शीर्ष प्रतिभागी रह चुके है । आप “बिग स्टार आई एम ए अवार्ड 2011” विजेता है,सर्वश्रेष्ठ सूफी गीत के लिए, उन्हें एक बहुत प्रसिद्ध संगीत – उमराव जान अदा और उनके अभिनय और गायन कौशल के लिए भी सराहना मिली, हरीश मोयल जी ने कई टीवी शो, संगीत एल्बम और दुनिया भर में 4000 से अधिक लाइव म्यूजिकल कार्यक्रम में प्रदर्शन किया है।
साथ ही इस प्रोग्राम में शिरकत कर रहें है ओमकार कड़वे जी,आप भारतीय शास्त्रीय गायक है, आपने भारतीय शास्त्रीय संगीत में मास्टर किया है, आप गोल्ड मेडिलिस्ट है। • आपने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर में 100 से भी ज्यादा प्रोग्राम में भाग लिया है। आपने मलेशिया, के भारतीय दुतावास संगीत का कार्यक्रम दिया है।
कार्यक्रम के आयोजक द्वारा यह बताया गया है कि इस कार्यक्रम में फ्री एंट्री पास है जो आप ब्रह्माकुमारी बंडोल की सेवा केंद्र से 16 व 17 मार्च को 9:00 बजे से 4:00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button