WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कमलनाथ व नकुलनाथ का होगा छिन्दवाड़ा आगमन

-संगठनात्मक बैठकों में होंगे सम्मिलित

छिन्दवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। नेताद्वय आगमन उपरांत संगठनात्मक बैठकों में सम्मिलित होने के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे।

उक्ताशय की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी में दी गयी है दी गयी जानकारी अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ का दिनांक 04 सितम्बर 2024 को प्रात: विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। आगमन उपरांत नेताद्वय कमलकुंज शिकारपुर में छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।

दिनांक 04 सितम्बर को प्रात: 11 बजे परासिया विधानसभा, प्रात:11.30 बजे सौंसर विधानसभा, दोपहर 12.20 बजे पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में कमलनाथ व नकुलनाथ सम्मिलित होंगे। सांय 05.30 बजे छिन्दवाड़ा नगर निगम क्षेत्र व सांय 06 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में नेताद्वय सम्मिलित होंगे।

दिनांक 05 सितम्बर 2024 को नेताद्वय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 10.30 बजे चौरई विधानसभा, प्रात: 11 बजे अमरवाड़ा एवं प्रात:11.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। अपराहृं 04.30 बजे जिला पंचायत सदस्यों की बैठक एवं सांय 05 बजे निगम के कांग्रेस पार्षदों की बैठक में उपस्थित होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे छिन्दवाड़ा एवं जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना जिलाध्यक्ष सुरेश झलके ने जिले के समस्त विधायकगण, ब्लॉक, उप ब्लॉक व क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को उपरोक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!