उत्साह से प्रारंभ करें सदस्यता अभियान, हमारा लक्ष्य है एक लाख अठारह हजार – दिनेश राय
एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण भाजपा की प्रतिबद्धता – आलोक दुबे
सिवनी यशो:- सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। 1951 में जनसंघ से लेकर आज भाजपा जिस वर्तमान विराट स्वरूप में पहुंची है उसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं और पितृ पुरुषों के अथक परिश्रम, कठोर संघर्ष और बलिदान की अनेक गाथाएं मौजूद हैं। हमें उनके संघर्षों, उनकी नीतियों और उनके लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लक्ष्य के लिए हमारी प्रतिबद्धता और संकल्प ने आज विश्व में भारत को एवं एक नवशक्ति के रूप में स्थापित करने में सफलता पाई है।
सिवनी विधायक का आयोजन अभिनंदनीय
उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज बाहुबली लान में सिवनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही गई। कार्यक्रम का प्रारंभ भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल जी उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। श्री दुबे ने इस अवसर पर इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सिवनी विधायक दिनेश राय की प्रशंसा करते हुए इस सम्मेलन को अभिनंदनीय आयोजन निरूपित किया।
सदस्यता अभियान भाजपा परिवार के विस्तार का सुनहरा अवसर
इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा कहा गया कि ,सदस्यता अभियान भाजपा परिवार के विस्तार का सुनहरा अवसर है। इससे हम एक नई ऊर्जा, नए विचार और नई सोच को अपने साथ जोड़कर अपनी नीतियों, विचारों, सिद्धांतों और लक्ष्यों की ओर तीव्र गति से बढ़ेंगे। सदस्यता अभियान नई पीढ़ी के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने की एक सतत प्रक्रिया है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है जिसमें साधारण सदस्य को बूथ से लेकर केंद्र तक और कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के सफर का अवसर मिलता है। कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान को परिवार विस्तार के अभिनंदनीय पर्व के रूप में मनाते हुए पूरे मनोयोग से जुटें। मुझे विश्वास है कि हमारे कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाने में कोई का कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करते हुए विधायक श्री राय ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का अवसर है कि हमारे बीच देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित हैं आपके अथक परिश्रम से मुझे तीसरी बार विधायक बनने का अवसर मिला है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि मुझे जो 1 लाख अठारह हजार मत मिले थे हमारी नवीन सदस्यों की संख्या उससे अधिक हो इस लक्ष्य लेकर हमें चलना है।
अभियान के दौरान घर घर संपर्क
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी गजानन पंचेश्वर द्वारा कहा गया कि , संगठन पर्व के दौरान 10 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रतिदिन हर बूथ पर पार्टी के झंडे-बैनर के साथ कार्यकर्ता रैली निकालें और घर-घर संपर्क कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर पार्टी को ताकत देने का कार्य करें। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने में महती भूमिका निभाएं।
कार्यकत्र्ताओं उपयोगी सुझाव दिये
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिवनी विधानसभा के बूथ केंद्र से लेकर जिला जिले स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर द्वारा भी अपने विचार रखे गए। कार्यकर्ताओं ने भी इस दौरान अपने सुझाव रखे तथा विचार भी साझा किये। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा द्वारा किया गया जबकि सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के आपसी विचार विमर्श एवं अनौपचारिक चर्चा हेतु चाय, भुट्टा एवं भोजन पार्टी की व्यवस्था विशेष रूप से की गई थी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने और लक्ष्य से अधिक संख्या में नवीन सदस्यों को शामिल करने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र एवं बूथ केंद्र के सदस्यों, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।







