सिवनी एवं बरघाट से मुझे बड़ा आर्शीवाद प्रदान करें – श्रीमती पारधी
सिवनी यशो:- बालाघाट – सिवनी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी को सिवनी जिले की सिवनी एवं बरघाट विधानसभा से भारी मतों से विजयी बनाने के हम अपने रिकार्ड को कायम ही नहीं रखेंगे बल्कि इस रिकार्ड को और अधिक ऊपर ले जायेंगे यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय में सिवनी एवं बरघाट विधानसभा के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने भाजपा कार्यालय उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही । इस अवसर पर बालाघाट लोकसभा से प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि सिवनी जिले की दोनों विधानसभाएँ भाजपा को बड़ी जीत दिलाती आ रही है मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के कार्यकर्ता इस जीत को और अधिक बढ़ाकर मुझे अपना आर्शीवाद प्रदान करेंगे । कार्यक्रम में बालाघाट लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र फौजदार उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में उपस्थित बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती लता एलकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार बालाघाट संसदीय क्षेत्र से महिला को प्रत्याशी बनाकर मातृशक्ति का सम्मान किया है, भाजपा के प्रत्येक कार्यकत्र्ता पार्टी नेतृत्व का सम्मान करते हुये मातृशक्ति को बड़ी जीत दिलाने में पूरी ताकत लगा देंगे और सिवनी जिले की दोनों विधानसभाएँ भाजपा प्रत्याशी को बड़ी ताकत प्रदान करती है । श्रीमती ऐलकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जहाँ मातृशक्ति का सम्मान बढाने का कार्य होता है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और प्रदेश सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान को बढाने का जो कार्य किया है उसकी कल्पना अन्य किसी राजनैतिक दल से करना संभव नहीं है और भाजपा के कार्यकत्र्ता भी मातृशक्ति के प्रति आदार और सम्मान का भाव रखते हुये कार्य करने वाले कार्यकत्र्ता है । श्रीमती लता ऐलकर ने विश्वास जाता कि हमारी प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी पूरे लोकसभा क्षेत्र से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी ।
भाजपा के कार्यो की गूंज पूरी दुनिया में
कार्यालय में उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने सत्ता के माध्यम से जो ऐतिहासिक कार्य किये है उसकी गूंज पूरी दुनिया में है और विश्व में भारत का ऐतिहासिक गौरव बढ़ा है । हमारी मोदी सरकार ने देश में जनकल्याण और विकास की गतिविधियों को तेजी से गति प्रदान की है, देश में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है । विकास और हर व्यक्ति को उद्यमशील बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है,छोटे छोटे गांवों में स्वासहायता समूहों के माध्यम से उत्पाद तैयार होने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है, किसानों को आर्थिक रूप से समृद्धिशाली बनाने के प्रयास तेज हुये है, युवा को उनके कौशल के आधार पर उद्योग प्रारंभ करने में सरकार मदद कर रही है ।
देश की मातृशक्ति आर्थिक गतिविधियों समृद्ध बनाने में बड़ी भूमिका का निर्वाह कर रही है । मोदी सरकार का लोकल फार वोकल का मंत्र स्वादेशी के प्रति आकर्षण को बढ़ा ही नहीं रहा बड़ी आर्थिक सक्षमता प्रदान कर रहा है । आज भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी पाँचवी आर्थिक शक्ति के रूप में सम्मान पा रही है ।
भव्य राममंदिर से हम गौरांवित है
श्री दुबे ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आर्थिक सम्पन्नता के लिये व्यापक प्रयासों के साथ हमारी संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को सम्मान देते हुये विश्व में स्थापित करने का काम किया है देश में कंलक के रूप में देखी जानी वाली जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया तो इसके साथ ही भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कर पाँच सौ साल पहले खोये स्वाभिमान को पुन: स्थापित किया है । पूरा देश मोदी सरकार के कार्यकाल मे हुये कार्यो से गौरांवित है । श्री दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतियों और सिद्धांत के साथ समझौता नहीं किया और इसी कारण बेहतर कार्य हो पाये । आज पूरी दुनिया हमारे नेतृत्व का सम्मान कर रही है और देश में बहुत शानदार माहौल है हर ओर से एक ही बात सुनायी दे रही है कि अबकी बार चार सौ पार और हम अपनी लोकसभा क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज कराने के लिये पहचाने जाते है, इस बार प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी हमारे बीच है मातृृशक्ति के रूप में पहली बार उन्हें लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है हम उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाकर दिल्ली भेजेंगे ।

पार्टी के अनेक नेता रहे उपस्थित
भाजपा कार्यालय में सिवनी एवं बरघाट विधानसभा के कार्यकत्र्ताओ से सौजन्य भेंट के इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल, सुजीत जैन,प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल,जिला सहकारी बैँक के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक तेकाम, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, धीरसिंह भलावी, उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष माना ठाकुर ने किया ।
नगर में अनेक सामाजिक संगठनों से की भेंट
भाजपा से प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी ने बुधवार को प्रात: 10:00 बजे से सिवनी नगर में अपना जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया था उन्होंने प्रात: 10 :30 बजे भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री शिवसनोडिया के निवास पर कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों से भेंट की, इसके पश्चात दुर्गा प्रसाद अग्रवाल जी के निवास पर व्यापारी एवं राईस मिलर्स ऐसोसिएशन के प्रतिनिधियो से चर्चा की । इसके पश्चात श्रीमती पारधी ने भैरोगंज में करतार सिंह बघेल के निवास पर बघेल समाज के प्रतिनिधियों से भेंट की ।
इसके पश्चात ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से परशुराम भवन डूंडासिंवनी में चर्चा की। श्रीमती पारधी ने महावीर वार्ड में सामाजिक संगठनों की महिला प्रतिनिधियो से शीतल सोनी के निवास पर भेंट । श्रीमती पारधी ने शाम के समय अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों तथा कश्यप समाज के प्रतिनिधियों से भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के निवास पर चर्चा की । इसके साथ ही श्रीमती भारती पारधी ने सिवनी नगर में निवासरत वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों के निवास पर पहुँचकर चर्चा की । श्रीमती पारधी ने अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान सिवनी नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्होंने इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के कार्यालय में कार्यकत्र्ताअें से भेंट की तथा अनूप मिश्रा एवं संतोष नगपुरे जी के निवास पर पहुँच कर चर्चा की ।
सिवनी नगर के व्यस्ततम कार्यक्रमों के पश्चात श्रीमती पारधी शाम को गोपालगंज, सारसडोल, चक्कीखमरिया, ग्वारी बादलपार ग्रामों जनसंपर्क के लिये रवाना हुई और वहाँ उन्होंने कार्यकत्र्ताओं एवं वरिष्ठजनों से भेंट की ।






