WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

केवलारी विधायक ने धनौरा पहुँच सीएम राईज स्कूल पहुँच शैक्षिणिक व्यस्थाओं की जानकारी ली

वीरांगना रानी दुर्गावकेवलारी विधायक ने धनौरा पहुँच सीएम राईज स्कूल पहुँच शैक्षिणिक व्यस्थाओं की जानकारी ली - Seoni Newsती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

 सिवनी यशो:- 29 जून दिन शनिवार को केवलारी के विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने धनौरा नगर का दौरा किया। दौरा कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम धनौरा नगर के प्रतिष्ठित राजिक भाई के नवीन प्रतिष्ठान फेशन फुट वेयर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई एवं परिवार जनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किया। तत्पश्चात धनौरा निवासी ब्रजमोहन लखेरा की माता जी के निधन उपरांत परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त किया । तत्पश्चात् बाजार चौक धनोरा में सत्यम राय के नवीन प्रतिष्ठान सत्यम मोबाइल शॉप के शुभारम्भ के अवसर पर सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किया।। श्री ठाकुर ने धनौरा ब्लॉक में निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल साजपानी टोला का निरक्षण किया एवं नवीन सत्र की व्यवस्थाओ से संबधित जानकारी ली। इसके पश्चात ग्राम साजपानी में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ग्राम देवी माँ खैरमाई का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं साजपानी में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर साथ ही धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्यनारायण विकास बघेल , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन,मुकेश जैन, अनीक मोहम्मद खान,जिला कांग्रेस महामंत्री हर्षवर्धन सिंह (लकी)बघेल,अनीक खान, वरिष्ठ जनपद सदस्य डब्लू खान,मण्डल अध्यक्ष रामकुमार नायक,रज्जन उइके, हाजी साहब,सेक्टर अतरसिंह कुमरे ,युवा साथी राहुल बघेल,मनोज बकोड़े, संतोष गोल्हानी समेत समस्त कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!