
सिवनी यशो:- लोकसभा एवं राज्य सभा के 146 सांसद सदस्यो को भाजपा सरकार द्वारा संसद से निलंबित करने को लेकर आज दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को अखिल भाारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा नगर पालिका परिसर के सामने एक विशाल धरना आंदोलन किया गया, जिसमें बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी उपस्थित होकर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन किया।
उक्त धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करने पर आमादा है संसद में जनहित के मुद्दो को उठाने पर भाजपा सांसदो के उपर निलंबन जैसी कार्यवाही करती है श्री खुराना ने आगे कहा कि देश का इतिहास इस बात का गवाह है कि इतनी बडी संख्या में सांसदो का निलबंन कभी नही हुआ। केन्द्र की फासीवादी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने एवं देश में अपने मनमुताबिक कानूनो को पास कराने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। जिस प्रकार से इस तानाशाह सरकार ने अपने दोष को छिपाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को घसीटने का प्रयास किया, जो कि अत्यंत ही घिनौना कार्य है श्री खुराना ने कहा कि ओलम्पिक कुस्ती में दुनिया को परास्त कर देश के लिए स्वर्ण पदक लाने वाली बेटियों की स्थिति बद से बदत्तर कर बना दी, जिस कारण उन्हें अंतराष्ट्रीय कुस्ती से सन्यास तक लेना पड़ा। श्री खुराना ने अपने सम्बोधन में कहा कि मणीपुर में महिनों से लाशे पडी हुई है जिसका अभी अंतिम संस्कार किया जा रहा है। समुचे देश की कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। विपक्ष के नेताओं के उपर दुर्भावना वश ईडी और सीबीआई की कार्यवाही जारी है। पर देश के विपक्षी नेता भाजपा के इन दमनकारी कार्यवाहियों से डरने वाली नही है। इसी तरह जम्मू के राजौरी में सैनिको की शहादत को लेकर देश के प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक मौन साधे हुये है।
धरने को बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया, सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी, सूर्यनारायण सिंह बघेल, जेपीएस तिवारी, विष्णुकरोसिया, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, हुकुमचंद सनोडिया, टिकेन्द्र देशमुख, नितिन शुक्ला, शाहिद रानू, धनंजय सिंह, कामरेड राजेंद्र जायसवाल, कामरेड डी डी वासनिक ने धरना आंदोलन को सम्बोधित किया धरना का संचालन विष्णु करोसिया एवं धरना में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आभार सुनील बघेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री एड़ पंकज शर्मा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, इमरान पटेल, शफीक खान, अतुलचंद मालू, घनश्याम सनोडिया, सुबोध नेताम, देवीसिंह चैहान, सुरेन्द्र करोसिया, देवलसिंह पटेल, तेजसिंह रघुवंशी, हरि जायसवाल, राकेश सनोडिया, पंडित लोकेश शुक्ला, भीष्मप्रतापसिंह अप्पू ठाकुर, जितेन्द्र सनोडिया, राजमोहन सिंह बघेल, श्रीमति पवन रेखा रिनायत, श्रीमति आसमा भलावी, एड. शीरी अफरोज खान, श्रीमति आरती बरकडे, श्रीमति किरण प्रकाश, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा, तबरेज अली, जोऐब जकी अनवर, मदन सक्सेना, शुभम डेहरिया, नितिन डेहरिया, ओमप्रकाश बुर्डे, गंगा प्रसाद साहू, कमल लाहौरी, घनश्याम बघेल, डालचंद बर्वे, नन्दू यादव, कैलाश अवधिया, सुजीत गोदरे, नितिन बघेले, रंजीत परिहार, राजकुमार ठाकुर, एड. मिर्जा फेसल बैग, एड. राजगिरी गोस्वामी, विनोद नाग, धीरनसिंह कुमरे, सुनील सनोडिया, राजकुमार चंकी तिवारी, डा. एस बाबू राव, कुलदीप काकोडिया, रहीम शाह, कुलदीप काकोडिया, सुशील सोनकेशरिया, टिकेन्द्र देशमुख, शाहिद खान रानू, शैलेन्द्र हरिन्द्रवार, जोऐब जकी अनवर, जिब्राईल अंसारी, सोहेल खान, विनोद नामदेव, दीपक पन्द्रे, संजू काकोडिया, डालचंद पप्पु पुसाम, सलाम राहुल उइके, कुरैशी, चन्द्रशेखर ग्वारी, संजय, इब्राहिम खान, जयप्रकाशसिंह परिहार, मो. शाहिद खान, महमूद भाई, आशीष ताम्रकार, देवधर सक्सेना, नरेश नामदेव, एम नईम खान, जावेद खान, शिवकुमार सेन, सूरज पंवार, उमंग शर्मा, इन्द्रजीत, प्रतीक सदाफल, यशवंत ठाकुर, चन्द्रशेखर, तोसू सनोडिया, रविन्द्र राजपूत सहित बडी संख्या में कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



