कोदो-कुटकी उपार्जन, गीता भवन निर्माण और आंगनवाड़ी नियुक्ति पर दिए कड़े निर्देश : कमिश्नर धनंजय सिंह की सख्त समीक्षा
Balaghat 11 December 2025
बालाघाट यशो:-जबलपुर संभाग के कमिश्नर धनंजय सिंह ने सोमवार को बालाघाट प्रवास के दौरान कलेक्टे्रट कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत सीईओ और विभागीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
एनआईसी कक्ष में कलेक्टर मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे, डी.पी. बर्मन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, उद्यान, डेयरी, जनजातीय कार्य विभाग सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी खरीद पर सख्त निर्देश
कमिश्नर धनंजय सिंह ने कोदो-कुटकी उपार्जन की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि-
“एक भी पंजीकृत किसान लाभ से वंचित न रहे—
सुनिश्चित करें कि हर पात्र किसान का उपार्जन समय पर हो।”
गीता भवन निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश
सभी जिलों में गीता भवन निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि-
“निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,
निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।”
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया सामाजिक सुरक्षा और पोषण कार्यक्रमों से सीधे जुड़ी है, इसलिए
“सभी जिलों में नियुक्तियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।”
दिव्यांग–वृद्धजनों के उपकरण वितरण शिविर की सराहना
कमिश्नर सिंह ने हाल ही में बालाघाट में आयोजित दिव्यांग एवं वृद्धजन सहायता शिविर की प्रशंसा की तथा
अन्य जिलों को भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर धनंजय सिंह ने समीक्षा बैठक में बताया गया कि—
-
दिव्यांगजन और वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं
-
नियमित चिन्हांकन शिविर लगाए जा रहे हैं
-
रेलवे और बसों में मुफ्त पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है
प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों को कमिश्नर ने “सकारात्मक और जन-हितैषी पहल” बताया।



