Tue, 24 Nov 2026 | 07:49:21 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयोजन, सांसद भारती पारधी रहेंगी मुख्य अतिथि

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 08, 2025 10:08 pm / Post views : 376

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयोजन, सांसद भारती पारधी रहेंगी मुख्य अतिथि
शेयर करें:
Seoni 08 June 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर गरीब कल्याण और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा "एडीआईपी योजना" के अंतर्गत सिवनी जिले में चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 09 जून 2025 को राशि लॉन, सिवनी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। साथ ही सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस शिविर में सिवनी नगरपालिका, जनपद पंचायत सिवनी एवं नगर परिषद बरघाट क्षेत्र के चयनित दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व 14 से 19 अक्टूबर 2024 तक आयोजित मूल्यांकन शिविर में कुल 870 दिव्यांगजन चयनित किए गए थे, जिन्हें 1429 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में सभी चयनित दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे शिविर में भाग लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे: चयन पत्र (पर्ची),दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, समग्र आई.डी., आधार कार्ड साथ लेकर उपस्थित हों एवं अपने सहायक उपकरण प्राप्त करें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें