लखनादौन पुलिस का बड़ा प्रहार: कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 46 गौवंश जब्त, 3 गौतस्कर गिरफ्तार
एनएच-44 पर घेराबंदी, एक गौवंश की मौत, 35 लाख का कंटेनर जब्त—कटनी से नागपुर ले जा रहे थे मवेशी
Seoni 03 January 2026
लखनादौन यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस को गौतस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नरसिंहपुर की ओर से एक कंटेनर में अवैध रूप से गौवंश भरकर नामपुर होते हुए नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मडई टोल टैक्स के आगे एनएच-44 पर घेराबंदी कर कंटेनर क्रमांक UP 21 CN 0370 को रोका एवं कार्रवाई करते हुए लखनादौन में तीन गौतस्कर गिरफ्तार किया।

कंटेनर की तलाशी लेने पर 46 नग गौवंश क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए, जिनमें से एक गौवंश मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गौवंश को कटनी क्षेत्र से भरकर नागपुर ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने मौके से 46 गौवंश एवं कंटेनर वाहन जब्त कर लखनादौन में तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया।
दर्ज अपराध
आरोपियों के विरुद्ध—
-
म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9
-
पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम
-
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192
के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
-
जुनैद, पिता शौकिन खान, उम्र 24 वर्ष
निवासी भोजपुर, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) -
जबिठ, पिता मुजाहिद खान, उम्र 30 वर्ष
निवासी शामली, जिला शामली (उ.प्र.) -
स्व्वजिया, पिता सवरिया खान, उम्र 52 वर्ष
निवासी जलालाबाद, जिला शामली (उ.प्र.)
जब्त संपत्ति
-
🚛 कंटेनर (UP 21 CN 0370) — अनुमानित कीमत ₹35 लाख
-
🐄 46 नग गौवंश — अनुमानित कीमत ₹2 लाख
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक के.पी. धुर्वे,
सउनि विम्बरंजन सिंह रघुवंशी,
प्रधान आरक्षक 466 ललता प्रसाद पटले,
आरक्षक 385 लकेश पटले, 405 सूरज मेहरा,
663 पृथ्वी संस्थाम, 32 ओमकार पटेल, 74 अजय सिंह बघेल



