मंडलामध्यप्रदेश

मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, संगठित अपराधों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर जोर

Mandla 30 October 2025

मंडला यशो:- पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा आज पुलिस नियंत्रण कक्ष, मंडला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, सभी SDOP, डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और समयबद्ध व विधिसम्मत कार्रवाई कर ऑनलाइन फीडबैक प्राप्त किया जाए।

उन्होंने लंबित गंभीर अपराधों, विवेचनाधीन प्रकरणों, न्यायालय में लंबित मामलों, ऑनलाइन समंस/वारंट और वारंटियों की शीघ्र निराकरण की बात कही। साथ ही सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

नाबालिग गुमशुदा बालकों/बालिकाओं की दस्तयाबी में तेजी लाने और गुंडे, बदमाश एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के तहत पुलिस को सक्रिय और सजग रहना होगा।

बैठक में CCTNS, ICIS, ई-रक्षक ऐप, iRAD पोर्टल और

माइक्रो बीट सिस्टम के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु CCTV कैमरे बढ़ाने,

पुलिस पाइंट स्थापित करने और निगरानी तंत्र मजबूत करने पर बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि –

मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए
मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने अपराध समीक्षा बैठक

अवैध शराब,

जुआ,

सट्टा,

मादक पदार्थ,

अवैध खनन और

भू-माफिया जैसे संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों को डायल-112 सेवा के प्रभावी और संवेदनशील संचालन हेतु आवश्यक समझाइश दी गई।

https://mpbreakingnews.in/breaking-news/bhopal-police-holds-meeting-with-ngos-on-crimes-against-women-and-children-39-832843

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!