सिवनी यशो:- राजपूत क्षत्रिय समाज मध्य प्रदेश की बैठक सामाजिक मंगल भवन मुंगवानी रोड भैरोगंज सिवनी में दिनांक 23 जुलाई रविवार को संपन्न हुई इस अवसर पर प्रांतीय / क्षेत्रीयपदाधिकारी गण तथा स्वजातीय सदस्य महिला मंडल नवयुवक मंडल के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन स्वागत अभिनंदन किया गया विधायक से पूर्व नवयुवक मंडल प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र गुड्डू ठाकुरद्वारा समाज के अतिरिक्त भवन हेतु राशि देने का निवेदन किया गया तत्पश्चात तुरंत विधायक श्री राय द्वारा सामाजिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 10 लाख (दस लाख रुपये ) की राशि तत्काल स्वीकृत की गई । राजपूत छत्रिय समाज के प्रांतीय अध्यक्ष जयकेश सिंह ठाकुर एवं समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा श्री दिनेश राय मुनमुन का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया एवं समाज के द्वारा विधायक जी का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात अन्य सामाजिक विषयों कुरीतियों को समाप्त करने संविधान संशोधन के साथ साथ प्रतिभाशाली छात्रों सदस्यों के आगामी वार्षिक आम सभा में सम्मान करने जैसे विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से ठाकुर जयकेस भारद्वाज प्रांतीय अध्यक्ष,ठाकुर जोगेंद्र सिंह सिंगर प्रांतीय प्रमुख संरक्षक,ठाकुर ओंकार सिंह प्रांतीय संरक्षक ठाकुर,रविंद्र सिंह प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,ठाकुर नंदकिशोर सिंहनंदकिशोर सिंह प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शैलेंद्र सिंह सिसोदिया प्रांतीय महामंत्री,ठाकुर रामहेत सिंह सिसोदिया प्रांतीय महामंत्री,ठाकुर जयरंजन सिंह प्रांतीय मंत्री,डॉ शशांक शकवार नवयुवक मंडल प्रांतीय अध्यक्षा ,डा श्रीमती अरुणा गैसद श्रीमती अरुणा बेस प्रांतीय सचिव महिला मंडल,प्रवीण भारद्वाज अध्यक्ष सिवनी क्षेत्र,अनिल राजपूत सचिव सिवनी क्षेत्र,रमाकांत सिंह उपाध्यक्ष सिवनी क्षेत्र,श्रीमती अर्चना सिसोदिया नगर महिला समिति अध्यक्ष,शुभम राजपूत सिवनी क्षेत्र मंडल अध्यक्ष, सुधीर सिंह सिवनी,श्री अखिलेश भारद्वाज छिंदवाड़ा शिक्षा समिति,रईस सिंह अध्यक्ष छिंदवाड़ा क्षेत्र,श्रीमती पिंकी ठाकुर सिवनी सिंह जी ठाकुर सिवनी,ठाकुर सूरत सिह अध्यक्ष छपारा क्षेत्र,ठाकुर तान सिंह अध्यक्ष बिदरई क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे वार्षिक आम सभा सिवनी में दिनांक 24 सितम्बर 2023 दिन रविवार को सिवनी में आयोजित की जावेगी।