छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राजा दलपत शाह की प्रतिमा स्थापना को गरिमामय बनाने विधायक पहुँच रहे गांव गांव

-देवी मंदिर में दर्शन व पूजन उपरांत यात्रा प्रारंभ की गयी
– जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में 4.16 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

 

राजा दलपत शाह की प्रतिमा स्थापना को गरिमामय बनाने विधायक पहुँच रहे गांव गांव - Seoni News

सिवनी यशो:- शुक्रवार,28 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा क्षेत्रांतर्गत निकाली जा रही विधानसभा रथ यात्रा के क्रम में चौथे दिवस भी जारी रहा। जहां पर जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विभिन्न ग्रामों मे लगभग 4.16 करोड की लागत से किये जाने वाले के कार्यों का भूमिपूजन किया। ज्ञात होवे कि विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सिवनी नगर की ऐतिहासिक धरोहर दलसागर तालाब के टापू पर आदिवासी गौरव राजा दलपत शाह जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। तथा प्रतिमा स्थल पर देवस्थानों से एकत्र की गयी पवित्र मिट्टी रखी जाएगी। जिस हेतु श्री राय द्वारा क्षेत्रांतर्गत विधानसभा रथ यात्रा निकाल पवित्र मिट्टी एकत्र की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रात: 09:30 बजे विधायक श्री राय ने ग्राम देवरीकलां के देवी मंदिर में दर्शन व विधिवत पूजन उपरांत यात्रा प्रारंभ कर भाजपा मंडल चमारी के ग्राम पहाडी, दरबई, खैररांजी, बक्सी, नवलगांव, गुंदरई, केकड़ा, धुंधीटोला, करेली, छिन्दग्वाह, पौण्डी, पिपरिया, तिलबोडी, डांगावानी, झिरी, लाठगांव, ढोडा, सर्रा, भरगा, बड़पानी, तेंदनी, कमली, इमलिया, कचनरा, मानोगढ़, मड़वा, सालीवाडा, सिरकापार, जुबान, खमरिया, नांदियाखुर्द, नांदियाकला, चमारीखुर्द, चमारीकला, बंजर, इमलीपठार, सुकराटोला, ऊटेकटा, सुखा रैयत, नयेगांव, मुण्डरई आदि ग्रामो मे पहुंचकर देवठानों व देवभूमि से कलश मे पवित्र मिट्टी एकत्र किया। संपूर्ण रथ यात्रा के दौरान ग्रामीणों जनों द्वारा गांव-गांव मे विधायक श्री राय सहित विधानसभा रथ यात्रा का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत कर कलश मे देवस्थानों की पवित्र मिट्टी डाली गयी। इस दौरान विधायक श्री राय ने ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति मे जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम ढोडा में 43.40 लाख, सर्रा 48.78 लाख, बडपानी 54.90 लाख, तेंदनी 71.90 लाख, कमली 49.29 लाख, मढवा सोठावाडी 44.12 लाख, इमलीपठार 52.95 लाख एवं ग्राम ऊंटेकटा में 51.16 लाख की लागत से निर्मित की जाने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

 

राजा दलपत शाह की प्रतिमा स्थापना को गरिमामय बनाने विधायक पहुँच रहे गांव गांव - Seoni News
इस अवसर पर सर्वश्री मेहताब सिंह ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता, ओम राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष चमारी, राजीव उइके भाजपा मंडल अध्यक्ष बीजादेवरी, नवनीत सिंह ठाकुर, रामदयाल ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष, शेख शहजादा कुरैशी विधायक प्रतिनिधि, पीतम सिंह इनवाती जनपद सदस्य, श्याममिलन पांडे, लियाकत अली खान, धीर सिंह भलावी, सत्येंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, प्रदीप पटेल, राजू लोधी, राजपाल पटेल, चमरू भूरा टेकाम, केसरी इनवाती, संतोषी राजपूत, वीरेन सोनी, बालमुकुंद शाक्यवार, अख्तर कुरैशी, काशी यादव, मगध अपाचे, रामगोपाल राधेलाल सरपंच, बाबा पंडा, हीरालाल गजाम, बेनी बागली, चंद्र कुमार धुर्वे, प्रीतम लाल सलाम सरपंच, नूर अहमद उपसरपंच, रानू देवीलाल चौकसे, प्रदीप चोकसे, सत्यम चौकसे, बीरन धुर्वे, निर्मल चौकसे , राजू धुर्वे, संत कुमार यादव सरपंच, सुन्नी टेकाम, मिश्री इनवाती, सुनील झारिया, शमीम अंसारी, श्याम ब्रम्हवंशी, सुरेन्द्र शेरु माल्या, अजय साहू जिला अध्यक्ष कृषक ओबीसी महासभा, नमन साहू , संजय जैन, राधेश्याम उर्फ मुकदर सोनी, रिंकू दुबे, नीरज महाराज, चैन सिंह उईके, राकेश भलावी, लेख सिंह धुर्वे, राकेश धुर्वे, श्याम धुर्वे, सुधु लाल इनवाती, धर्म सिंह इनवाती, लक्ष्मण इनवाती, रामकुमार धुर्वे सरपंच, अनिल इनवाती , सुकल सिंह इनवाती, पंचम सिंह इनवाती, मटरू इनवाती , गोलू टेकाम, केशव टेकाम, प्रमोद उर्फ छोटू धुर्वे , सकत लाल धुर्वे , पीएचई, जनपद पंचायत विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों सहित बडी संख्या मे ग्रामीण बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button