Seoni 25 February 2025
सिवनी यशो:- प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड मे 26 फरवरी दिन बुधवार महा शिवरात्रि के अवसर पर भगवान सूर्य देव का ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक पूजन पश्चात पंडित अभिषेक तिवारी द्वारा रुद्राक्ष के वृक्ष के नीचे भगवान भोलेनाथ का वैदिक विधि विधान से अभिषेक हवन पूजन किया जाएगा । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सूर्य मंदिर में विशेष पूजन का क्रम दिनभर प्रारंभ रहेगा और धार्मिक आयोजन किये जायेंगे ।
मंदिर समिति द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक प्रात:6:30 बजे प्रारंभ होगा
इस अवसर पर ट्रस्टी संतोष अग्रवाल द्वारा समस्त सनातनी धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई





