खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

अरब तक भगवान राम का धाम जगमगा रहा है, मोदी है तो मुमकिन है – डां. मोहन यादव

 


सिवनी यशो:- :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव का आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के घंसौर में आगमन हुआ जहां उन्होंने मंडला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है तो देश के गौरव को बढाने और हम सब सनातनियों के स्वाभिमान को स्थापित करने का काम हो रहा है । श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण, बाबा विश्वनाथ धाम, महाकालधाम सहित हमारे गौरवशाली धाम तो जगमगा ही रहे है मोदी जी ने अरब तक में प्रभु श्रीराम के धाम को जगमगाने का ऐतिहासिक काम किया है । मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार है तो आज यह मुमकिन हो पा रहा है कि देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है 22 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान उपलब्ध कराये गये । जनकल्याण के माध्यम से देश को खुशहाल बनाने का प्रयास हो रहा है । विकास के यशोगान हो रहे है और दुनिया को दिखा दिया कि जो पाकस्तान हमेशा भारत में अशांति का माहौल निर्मित करते रहा है आज उसकी बोलती बंद कर दी गयी है और यह मोदी जी के शासन में ही संंभव हो सका अब देश के किसी कोने से आतंकवादी घटनाओं की खबर नहीं आती । डां. मोहन यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने न्याय सङ्क्षहिता में संशोधन कर न्याय व्यवस्था में सुधार करने का ऐतिहासिक काम किया है । उन्हानेे कहा कि हम मध्यप्रदेश को नबंर वन प्रदेश बनायेंगे जनकल्याण के लिये और बेहतर योजनाएँ बनायेंगे । जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति के जीवन में मदद के लिए होती है, इसलिए भाजपा सरकार ने तय किया है कि इमरजेंसी मामलों में इलाज के लिए आम नागरिकों को बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की गई है कलेक्टर और डॉक्टर के निर्णय के बाद किसी भी अस्पताल में इलाजरत गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर से ले जाने की व्यवस्था मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक योजना के रूप में आरंभ किया है।

आदिवासी वनवासियों के साथ भगवान राम का संबंध बहुत गहरा है

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा की मध्य प्रदेश के चित्रकूट में 11 साल तक भगवान श्री राम आदिवासी वनवासियों के साथ वनवास के दौरान साथ में रहे। भगवान श्री राम का वनवासियों आदिवासियों के साथ बहुत ही गहरा संबंध है। भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर पूरा देश चलना चाहता है, लेकिन राम मंदिर के निमंत्रण को कांग्रेस ने ठुकरा दिया।कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर और राम के नाम पर विवाद खड़ा किया। जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं, इसलिए 19 तारीख को कांग्रेस के घमंड की लंका जलाकर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लें और भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएं मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाने का हम संकल्प लें,आदिवासी समाज के नेता श्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भारी बहुमतों से विजय बनाए।

जब तक वह कांग्रेस पार्टी में रहे हैं तब वह अच्छे  जब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं तब वह बुरे हो गए हैं

उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद सुकून महसूस कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी का अब यह हाल हो गया है कि पार्टी के बड़े नेता अब कांग्रेस को अपने ही परिवार में समेट कर रखना चाहते हैं। कहा कि छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह कई पीढियों से कांग्रेस पार्टी में रहे हैं खुद कमलेश तीन बार से विधायक है। इसके पहले उनके पिता विधायक रहे हैं और उनके दादा भी विधायक रह चुके हैं। वह कई पीढियां से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान में प्रदेश का और देश का बदले परिदृश्य के चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। जबकि वह अपने स्वविवेक से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यों और उनके नीतियों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।लेकिन कांग्रेस नेता कमलनाथ के पुत्र और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के उम्मीदवार सांसद नकुलनाथ के द्वारा विधायक कमलेश शाह के बीजेपी में जाने के बाद उन पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। जबकि अमरवाड़ा का सह परिवार अपनी कई पीढ़ी कांग्रेस पार्टी में निछावर कर दी। विधायक कमलेश शाह गोंड समाज के राज परिवार से तालुकात रखते हैं। जब तक वह कांग्रेस पार्टी में रहे हैं तब वह उनके लिए अच्छे थे लेकिन आज जब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं तब वह बुरे हो गए हैं।

आयोजित कार्यक्रम में मंडला लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व विधायक राकेश पालसिंह, डालसिंह मर्सकोले,अशोक तेकाम, वेदसिंह ठाकुर जयदीप सिंह चोहान, अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर विजय उईके, प्रदीप राय, दीपक नगपुरे घंसौर मंडल के पदाधिकारी सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे ।
आयोजित जनसभा को मंडला लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते ने संबोधित किया और कहा कि तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है । श्री कुलस्ते ने कहा कि घंसौर आदिवासी क्षेत्र से है इस क्षेत्र का विकास भाजपा के शासन काल में हुआ है जो सड़के और सिंचाई सुविधाएँ, शिक्षा के क्षेत्र में बड़े काम हुये है परंतु इस क्षेत्र का और अधिक विकास आवश्यक है श्री कुलस्ते ने कहा कि विकास की गति को मुख्यमंत्री जी इस क्षेत्र में तीव्र गति प्रदान करें ।
कार्यक्रम में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये आनंद पंजवानी के नेतृत्व में लगभग दो सौ से अधिक कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकत्र्ताओं में अनेक सरपंच और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता शामिल है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!