WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथ में मध्यप्रदेश भाजपा की कमान

 Bhopal 01 July 2025

भोपाल :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगभग हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी तय हो चुकी है अब महज औपचारिक घोषणा होना है । भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी दी। उनके अलावा किसी अन्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन नहीं भरा था। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए हेमंत खंडेलवाल का नामांकन फॉर्म सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भरवाया।

आपातकाल सिर्फ सत्ता की हताशा थी, न कि सुरक्षा की ज़रूरत – हेमंत खंडेलवाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल मंच पर ले जाकर उनका नामांकन जमा कराया और खुद उनके प्रस्तावक बने। इस मौके पर खंडेलवाल से पहले मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के बीच पहली पंक्ति में बैठे थे। नामांकन प्रक्रिया भाजपा कार्यालय के सभागार में चुनाव अधिकारी, प्रभारी और पर्यवेक्षक सरोज पांडे की उपस्थिति में पूरी हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। 

भाजपा में नया अध्यक्ष कौन? मध्यप्रदेश में तेज़ हुआ मंथन

हेमंत विजय खंडेलवाल का जन्म 3 सितंबर 1964 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। पेशे से वे व्यवसायी हैं। वर्तमान में विधायक खंडेलवाल 14वीं लोकसभा में सांसद रहे थे। शिक्षा की बात की जाए तो खंडेलवाल ने बीकाम और एल एल बी किया है। यहाँ बता दें कि इनके पिता भी राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे है और साल 2008-09 में सांसद थे । विजय खंडेलवाल की मौत के बाद हुए उपचुनाव में हेमंत खंडेलवाल सांसद बने और पिता की विरासत संभाली । इसके बाद वे 2013 से 2018 तक बैतूल से विधायक रहे। साल 2023 में वे एक बार फिर बैतूल से विधायक बने।

खंडेलवाल ने संगठनात्मक दायित्वों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वे बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष रहे। पूर्व में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे और वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। हेमंत खंडेलवाल के बारे में प्रमुख बात

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!