Tue, 20 Oct 2026 | 11:46:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

उलमा-ए-अहले सुन्नत की मौजूदगी में मनाया गया 108वां उर्स-ए-आला हजरत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 09, 2026 08:14 pm / Post views : 12

उलमा-ए-अहले सुन्नत की मौजूदगी में मनाया गया 108वां उर्स-ए-आला हजरत
शेयर करें:

सिवनी में मनाया गया 108वां उर्स-ए-आला हजरत, ईद मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Seoni 09 August 2026 सिवनी यशो:- सूफी सामाजिक कार्यकर्ता सूफी मंजूर रजा कादरी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मस्जिद नूर अंबिया, राज्य परिवहन बस स्टैंड सिवनी में आला हजरत इमाम अहमद रजा खान हनफी सूफी बरेलवी रहमतुल्लाह अलैह का 108वां उर्स श्रद्धा और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से अहले सुन्नत व जमात, सुन्नी हनफी सूफी बरेलवी उलमा, हुफ्फाज और मुफ्तियाने इकराम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती तौहीद आलम साहब रजवी, हजरत अल्लामा मौलाना इफ्तिखार रजा साहब, हाफिज नसीम फिरदौसी, हाफिज सिराज फिरदौसी, मौलाना कासिफ रजा साहब, हाफिज जानी हैदर, हाफिज मुस्ताक, मुफ्ती साजिद सकाफी साहब, हाफिज नफीस रजा, हाफिज समीम फिरदौसी, हाफिज सगीर अशरफी, हाफिज गुलाम गौस, मौलाना गाजी आदिल रजा, मौलाना रईस रेहान रजा अत्तारी, बासित रजा, मौलाना शकील रजा, हाफिज अब्दुल हकीम रजा, हाफिज सलीम रजा और हाफिज समीम सहित अनेक उलमा एवं धार्मिक विद्वान मौजूद रहे।

आला हजरत की शिक्षाओं पर अमल का आह्वान

कार्यक्रम में उलमा-ए-अहले सुन्नत व जमात ने आला हजरत इमाम अहमद रजा खान की शिक्षाओं और धार्मिक योगदान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आला हजरत की शिक्षाओं और विचारों का प्रभाव भारत के साथ दुनिया के विभिन्न देशों में भी देखने को मिलता है। हाफिज नसीम फिरदौसी ने कहा कि उर्स के अवसर पर जिलेभर के उलमा, मुफ्ती और धार्मिक प्रतिनिधि मुफ्ती तौहीद आलम की सरपरस्ती में एकत्रित हुए। उन्होंने इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत व जमात पर जोर देते हुए समुदाय के लोगों से अपने ईमान और अकीदे की हिफाजत करते हुए धार्मिक शिक्षाओं पर कायम रहने की अपील की।

ईद मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

कार्यक्रम के दौरान आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के अवसर पर सिवनी जिले में परंपरागत तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार केवलारी, घंसौर, लखनादौन, कुरई, खवासा, भोमा, धनौरा, छपारा, आदेगांव, पलारी, भीमगढ़, बोरिया, सुनवारा, गणेशगंज, दारोट, बरघाट सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों और सिवनी शहर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उलमा-ए-अहले सुन्नत व जमात ने जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से करने की अपील की।

अमन-शांति के लिए की दुआ, लंगर का आयोजन

कार्यक्रम में तकरीर के बाद फातिहा हुई। इसके पश्चात देश और जिले में अमन-शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सरपरस्ती में हाजी सैय्यद हैदर अली, ठेकेदार मोहम्मद जुबैर, बाबा भाई बोरदई, मोहम्मद सुलेमान कादरी, शब्बीर वारसी, शफीक पटेल, आबिद भाई, बाबा भाई, सैक्रेटरी मंजूर रजा कादरी सहित बड़ी संख्या में अहले सुन्नत व जमात के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़े :- बरघाट जनपद में खरीदी पर फिर उठे सवाल: पैड मशीन और सोलर लाइट के बाद अब ‘पेशाब घर’ खरीदी का मामला गरमाया ज्वाला देवी मंदिर में 153वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प भोपाल-रीवा समेत चार नई हवाई सेवाओं का आज शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ सुशासन का आधार न्याय, हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : CM डॉ. मोहन यादव https://www.facebook.com/share/p/1E1EBeKVRh/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष