Wed, 21 Oct 2026 | 04:12:24 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आलोचना करना भी हिंसा है” — अहिंसा सम्मेलन में कलेक्टर का बड़ा संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 01, 2026 03:43 pm / Post views : 500

आलोचना करना भी हिंसा है” — अहिंसा सम्मेलन में कलेक्टर का बड़ा संदेश
शेयर करें:
अहिंसा सम्मेलन सिवनी
सिवनी यशो : - गांधी चौक शुक्रवारी में आयोजित अहिंसा सम्मेलन में आध्यात्मिक और प्रशासनिक वक्ताओं ने समाज को अहिंसा का गहरा संदेश दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि लगातार आलोचना और निंदा भी एक प्रकार की हिंसा है, जो समाज में नकारात्मकता और द्वेष को जन्म देती है।

 महावीर के जीवन से सीख

स्वामी बलवंत आनंद महाराज ने कहा कि भगवान महावीर ने केवल उपदेश नहीं दिए, बल्कि आत्म संयम और साधना के माध्यम से अपने जीवन में अहिंसा को उतारकर दिखाया। उन्होंने कहा कि किसी सिद्धांत पर बोलना आसान है, लेकिन उसे जीवन में लागू करना ही असली साधना है।

 “शब्दों की चोट भी हिंसा है” — कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि जैन शब्द ‘जिन’ से बना है, जिसका अर्थ है—वह व्यक्ति जिसने अपने राग-द्वेष और भावनाओं पर नियंत्रण पा लिया हो। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग एक-दूसरे की लगातार आलोचना करते हैं, जो मानसिक हिंसा का रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि यदि हम शब्दों से किसी के मन पर चोट पहुंचाते हैं, तो वह भी हिंसा ही है। यदि हम मानसिक घाव देना बंद कर दें, तो समाज में दिखने वाली हिंसा भी स्वतः कम हो जाएगी।

 “जियो और जीने दो” का वास्तविक अर्थ

कलेक्टर ने कहा कि दूसरों के विचारों, लक्ष्यों और भावनाओं का सम्मान करना ही “जियो और जीने दो” का सही अर्थ है। जब हम अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपते हैं, तो वह भी एक प्रकार की हिंसा है।

 एसपी ने संवाद की शक्ति पर दिया जोर

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कहा कि जब विचार नहीं मिलते, तो लोग अपनी बात मनवाने के लिए ऊंची आवाज या गुस्से का सहारा लेते हैं। लेकिन जिनके बीच समझ और समर्पण होता है, वे बिना बोले भी संवाद कर लेते हैं—यही अहिंसा का सर्वोत्तम रूप है।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन पारस जैन ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन हिमांशु कौशल द्वारा किया गया। https://www.amarujala.com/entertainment/south-cinema/tamil-film-producer-vetrimaaran-indicated-dhurandhar-the-revenge-as-propaganda-movie-indirectly-2026-03-28

नोट: यह समाचार आयोजन में दिए गए वक्तव्यों और भाषणों के आधार पर तैयार किया गया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष