Tue, 20 Oct 2026 | 02:36:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

बंजारी घाट पर कंटेनर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, आठ घायल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 08, 2026 07:44 pm / Post views : 67

बंजारी घाट पर कंटेनर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, आठ घायल
शेयर करें:

बंजारी घाट पर कंटेनर और कार की भिड़ंत, 8 घायल

Seoni, 08 October 2026 सिवनी यशो:- सिवनी-लखनादौन मार्ग पर छपारा नगर से करीब 8 किलोमीटर दूर बंजारी घाट में बुधवार सुबह कंटेनर ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा 8 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे हुआ। कार में सवार लोग सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहे थे। सभी के बिहार निवासी होने की जानकारी सामने आई है। बंजारी घाट में कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही छपारा की 108 एंबुलेंस और थाना पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए सभी घायलों को जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया गया। घायलों में सूर्यांश तिवारी, निक्की तिवारी, आर्यन तिवारी, गीत तिवारी, सुनील तिवारी, वर्षा तिवारी, इंद्रजीत तिवारी और सत्यम तिवारी के नाम सामने आए हैं। इनमें बालक सत्यम तिवारी के सिर में अधिक चोट आने की जानकारी है।

बंजारी घाट की सड़क पर फिर उठे सुरक्षा को लेकर सवाल

हादसे के बाद बंजारी घाट की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट के इस हिस्से में अचानक ढलान और पुलिया के पास सड़क की ऊंचाई दुर्घटना का कारण बनती रही है। क्षेत्र में लगातार हादसे होने के बावजूद सड़क के इस संवेदनशील हिस्से में सुरक्षा उपायों को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बंजारी घाट के दुर्घटना संभावित हिस्से का तकनीकी निरीक्षण कराकर आवश्यक सुधार किए जाएं। साथ ही वाहन चालकों को पहले से सावधान करने के लिए पर्याप्त संकेतक, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
यह भी पढ़े :-
आत्मरक्षा के गुर सीख सशक्त बन रहीं कुरई की बेटियां विनोबा ऐप में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले 19 शिक्षक सम्मानित रावण के अत्याचार से त्रस्त हुई धरा, श्रीराम के जन्म के साथ शुरू हुई रामलीला 22 बच्चों की मौत वाले कफ सिरप कांड के बाद भी नहीं थमी लापरवाही? नेर के स्वास्थ्य शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप https://www.amarujala.com/video/short-videos/violent-collision-between-a-container-truck-and-a-dumper-both-vehicles-caught-fire-after-the-accident-2026-10-03

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष