Tue, 20 Oct 2026 | 03:52:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

बरघाट नगर परिषद बैठक में जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 05, 2026 11:15 am / Post views : 359

बरघाट नगर परिषद बैठक में जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा
शेयर करें:

Seoni 05 January 2026

बरघाट यशो:- इंदौर में दूषित पेयजल से हुई घटना के बाद कलेक्टर के निर्देश पर रविवार को नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नल जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत वितरित किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की सतत मॉनिटरिंग एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। [caption id="attachment_39774" align="alignnone" width="300"]बरघाट नगर परिषद बैठक में जलप्रदाय योजना और पेयजल गुणवत्ता की समीक्षा बरघाट नगर परिषद की बैठक में जलप्रदाय योजनाओं एवं पेयजल गुणवत्ता पर चर्चा करते जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी[/caption] आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू, उपाध्यक्ष ममता अनिल पाठक, जल कार्य, सीवरेज, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की सभापति निधि ऋषभ जायसवाल, सभापति असंत उईके, पार्षद जितेन्द्र सिधारे सहित जलप्रदाय योजना के प्रमुख अजय नेवारे, लेखापाल शैलेन्द्र तुरकर, जलप्रदाय सुपरवाइजर संतोष गुप्ता, विजाडे, शफीक खान, शिव चौधरी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

48 घंटे में लीकेज सुधार के निर्देश

बैठक में जलप्रदाय एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि - प्रत्येक घर तक शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पाइपलाइनों में होने वाले लीकेज की समस्या का 48 घंटों के भीतर समाधान किया जाए तथा व्यर्थ बह रहे जल को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

पेयजल गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

बैठक में स्पष्ट किया गया कि पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र की सभी पानी की टंकियों, फिल्टर प्लांट, नलकूपों एवं हैंडपंप सहित समस्त जल स्रोतों के सैंपल लेकर गुणवत्ता जांच कराई जाएगी। जल स्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

दूषित पानी मिलने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था

निर्देशों में कहा गया कि यदि किसी क्षेत्र में पानी दूषित पाया जाता है, तो वहां के नागरिकों को पेयजल उपयोग से तत्काल रोका जाए और टैंकर के माध्यम से वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था की जाए। साथ ही संबंधित पाइपलाइन एवं जल स्रोत की त्वरित मरम्मत एवं सुधार कार्य किया जाए।

पुरानी पाइपलाइनों पर विशेष निगरानी

विशेष रूप से उन क्षेत्रों में, जहां पुरानी पाइपलाइनों के क्रॉस होने अथवा लीकेज की समस्या है, वहां तत्काल मरम्मत एवं दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए गए। नई पाइपलाइन बिछाते समय पूर्व से मौजूद लाइनों को क्षति न पहुंचे, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक के अंत में नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने जलप्रदाय विभाग के कर्मचारियों को सभी विभागों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा नगर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। https://www.google.com/amp/s/hindi.news18.com/amp/news/madhya-pradesh/balaghat-now-rain-water-will-not-be-wasted-nagar-parishad-started-this-special-project-local18-ws-kl-9265976.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें