Fri, 23 Oct 2026 | 02:29:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, खेतों में नरवाई जलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 22, 2025 08:45 pm / Post views : 315

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, खेतों में नरवाई जलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही
शेयर करें:

कंबाइंड हार्वेस्टर में स्ट्रॅा मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Chhindwara 22 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- में फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले की समस्त राजस्व सीमा में गेहूं, चना, मसूर और कपास जैसी फसलों के डंठलों (नरवाई) में आग लगाने पर सख्त रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार, जिले में चलने वाले सभी कंबाइंड हार्वेस्टर में स्ट्रॅा रीपर या स्ट्रॅा मैनेजमेंट सिस्टम का होना अनिवार्य किया गया है ताकि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उन्हें उपयोगी रूप में संग्रहित किया जा सके। आदेश में उल्लेख किया गया है कि नरवाई जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इससे हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी में पाए जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जिससे खेत की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा, नरवाई में आग लगने से कई बार अग्निकांड जैसी घटनाएं होती हैं, जिससे जनहानि और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी रहती है। इसे भी पढ़े -लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से छ: हजार रूपये प्रतिमाह मिलेगा – दिनेश राय मुनमुन कलेक्टर श्री सिंह ने आदेश में स्पष्ट किया है कि नरवाई जलाने की रोकथाम के लिए जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले में संचालित सभी कंबाइंड हार्वेस्टर की सतत निगरानी करें। यदि कोई हार्वेस्टर बिना स्ट्रा रीपर या स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के चलता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए इस आदेश की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए। साथ ही, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी तहसील कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय तथा नगर निकाय कार्यालयों के सूचना पटल पर इस आदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। इसे भी पढ़े -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर रंग पंचमी पर बरसा रंग कलेक्टर श्री सिंह ने जनता से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें, जिससे जिले में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आदेश के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 21 मार्च 2025 से प्रभावी होगा और आगामी आदेश तक लागू रहेगा। इसे भी पढ़े -GI टैग मिलेगा सिवनी के जम्बो सीताफल को , स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष