धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर रंग पंचमी पर बरसा रंग

Seoni 19 March 2025
सिवनी यशो:- बुधवार19 मार्च को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल स्थित निवास पर होली मिलन समारोह में विधायकों एवं कांग्रेस परिवारजनों के साथ रंग पंचमी के शुभ अवसर पर बड़े ही उत्साह के साथ होली खेली।

विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तदोपरांत विधायक रजनीश हरवंश सिंह जी ने होली मिलन समारोह के आयोजन में उपस्थित होकर विधायकों एवं कांग्रेसजनों के साथ मिलकर फाग एवं होली गीत गाया।

रंग पंचमी केवल रंगों का उत्सव नहीं, यह जीवन में उमंग, प्रेम और सौहार्द के रंग भरने का अवसर है।
आइए, इस शुभ अवसर पर आनंद और भाईचारे के रंग बिखेरें और उत्साह से जीवन को सराबोर करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!