Thu, 22 Oct 2026 | 08:54:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

छात्र की अमानवीय पिटाई करने वाले शिक्षक महेश चौधरी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 28, 2025 11:39 pm / Post views : 829

छात्र की अमानवीय पिटाई करने वाले शिक्षक महेश चौधरी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई
शेयर करें:

Seoni 28 August 2025

सिवनी यशो:- कुरई विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक शाला अर्जुनी में पदस्थ शिक्षक महेश चौधरी द्वारा एक छात्र की अमानवीय पिटाई करने का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनआक्रोश बढ़ा

और कलेक्टर कार्यालय (जनजातीय कार्य विभाग) ने तत्काल संज्ञान लिया।

कलेक्टर के आदेश क्रमांक 3386/शिस्था/2025 दिनांक 28 अगस्त 2025 के अनुसार,

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महेश चौधरी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छात्र विजय रामराज भलावी के साथ मारपीट की।

जांच प्रतिवेदन में यह कृत्य शिक्षक की स्वेच्छाचारिता और पदीय दायित्वों में लापरवाही का प्रमाण माना गया।

यह भी पढ़ें :- छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार पर 2 प्राथमिक शिक्षक निलंबित

नियमों के उल्लंघन को देखते हुए कलेक्टर ने चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड अधिकारी, घंसौर निर्धारित किया गया है

और इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें :- भ्रष्ट और लापरवाह सचिव निलंबित, ग्रामीणों ने की थी शिकायत, जाँच में दोषी 

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के साथ इस प्रकार की अमानवीय हरकत अस्वीकार्य है

और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें