क्राइममंडला

छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार पर 2 प्राथमिक शिक्षक निलंबित

Mandala 18 February 2025
मंडला यशो:- नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास खलौड़ी विकासखंड मवई में 10 फरवरी को रात्रि में हुई पत्थरबाजी एवं एकीकृत माध्यमिक शाला खलौड़ी के शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत के संबंध में जाँच की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर एकीकृत माध्यमिक शाला खलौड़ी के प्राथमिक शिक्षक कोमल सिंह कुशराम एवं श्रीमती रम्मी सार्वे (माहिश्वरी) को नोटिस जारी किए गए थे।
 नोटिस के जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर दोनों प्राथमिक शिक्षकों को सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग मंडला द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कोमल सिंह कुशराम एवं श्रीमती रम्मी सार्वे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घुघरी जिला मंडला नीयत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भुगतान किया जाएगा।
[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2025/02/1601.pdf”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button