Tue, 20 Oct 2026 | 08:34:39 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशील पहल, कुछ ही मिनटों में स्कूल पहुंचा प्रिंस का दाखिला

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 28, 2026 09:28 pm / Post views : 67

जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशील पहल, कुछ ही मिनटों में स्कूल पहुंचा प्रिंस का दाखिला
शेयर करें:
संदीपनी स्कूल कंडीपार - जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना की पहल, छात्र प्रिंस का स्कूल में तत्काल प्रवेश

Seoni, 28 July 2026 सिवनी यशो:-  जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को एक परिवार के लिए उम्मीद और खुशी का माध्यम बन गई। स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने से परेशान एक मां की गुहार पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसका परिणाम यह रहा कि कुछ ही देर में उसके पुत्र का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित हो गया और उसे शासन की ओर से निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध करा दी गईं।

[caption id="attachment_49288" align="alignnone" width="1024"]कलेक्टर नेहा मीना जनसुनवाई के दौरान छात्र प्रिंस को निःशुल्क पुस्तकें भेंट करते हुए। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई कर छात्र प्रिंस का सांदीपनि विद्यालय, कंडीपार में प्रवेश सुनिश्चित कराया और निःशुल्क पुस्तकें भेंट कीं।[/caption]

जनसुनवाई में पहुंची श्रीमती संध्या मसराम ने कलेक्टर को बताया कि उनके पुत्र प्रिंस का विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पा रहा है, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर निकटतम विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कुछ ही देर में पूरी हुई प्रवेश प्रक्रिया

कलेक्टर के निर्देश मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सांदीपनि विद्यालय, कंडीपार में प्रिंस का कक्षा पहली में प्रवेश सुनिश्चित करा दिया। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने छात्र प्रिंस को शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भेंट कीं।

उन्होंने प्रिंस को नियमित विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

मां के चेहरे पर लौटी मुस्कान

समस्या का त्वरित समाधान होने पर संध्या मसराम की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जनसुनवाई में उनकी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा। विद्यालय में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वह अपने पुत्र के साथ खुशी-खुशी घर लौटीं।

जिला प्रशासन का जताया आभार

संध्या मसराम ने कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और कुछ ही समय में उनके बेटे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कर दिया गया।

उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को आम नागरिकों के लिए भरोसे का मंच बताते हुए जिला प्रशासन की संवेदनशील एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना की।

यह भी पढ़े :-
“एक नगर पालिका… दो सीएमओ, दो अध्यक्ष! भुगतानों पर ताला, व्यवस्था बेहाल” गुरु पूर्णिमा पर त्र्यंबक ज्योतिष कार्यालय में होगा अखंड रामचरितमानस पाठ, गुरु पूजन एवं हवन का आयोजन गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, 29 जुलाई से शुरू होगा सात माह का अभियान मुख्यमंत्री से भूमि पूजन, योजना पहले ही समाप्त! आखिर सिवनी नगर पालिका में हुआ क्या?  http://neemuch.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260502N29&fontname=Mangal&LocID=18&pubdate=05/02/2026

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें