धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

गुरु पूर्णिमा पर त्र्यंबक ज्योतिष कार्यालय में होगा अखंड रामचरितमानस पाठ, गुरु पूजन एवं हवन का आयोजन

28 जुलाई से प्रारंभ होगा दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से गुरु पूजन एवं मानस पाठ में सहभागिता की अपील

गुरु पूर्णिमा 2026: सिवनी में अखंड रामचरितमानस पाठ व गुरु पूजन 29 जुलाई

Seoni, 27 July 2026
सिवनी यशो:- भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर शिष्य को ज्ञान, संस्कार और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करता है। धर्म और अधर्म का बोध कराने वाले गुरु को ईश्वर तुल्य माना गया है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालु गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इसी क्रम में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 29 जुलाई (बुधवार) को मनाया जाएगा। इस अवसर पर काली चौक स्थित त्र्यंबक ज्योतिष कार्यालय में परम पूज्य गुरुजी महाराज पंडित दयाशंकर जी मिश्र की पावन स्मृति में प्रतिवर्षानुसार दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

28 जुलाई से प्रारंभ होगा अखंड रामचरितमानस पाठ

आयोजन के तहत 28 जुलाई (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा। पूजन के उपरांत अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ होगा, जो अगले दिन 29 जुलाई (बुधवार) तक निरंतर जारी रहेगा।

हवन, प्रसाद वितरण एवं गुरु पूजन होगा आकर्षण का केंद्र

गुरु पूर्णिमा के दिन रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात हवन एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालु गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गुरु पूजन का कार्यक्रम गोधूलि बेला तक चलेगा, जिसके बाद आयोजन का समापन होगा।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

आयोजकों ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि वे 28 जुलाई को आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ में सहयोग प्रदान करें तथा 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन में शामिल होकर गुरु सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था का परिचय दें। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-

सिद्धपीठ ज्वाला देवी मंदिर में 151वां संगीतमय सुंदरकांड संपन्न, भक्ति के साथ शिक्षा, पर्यावरण और नशामुक्ति का संदेश

खिले किसानों के चेहरे: सीएम मोहन यादव ने 82.70 लाख किसानों को दिए 4-4 हजार रुपये, 3,300 करोड़ की बड़ी सौगात

MP में परीक्षा माफियाओं पर बड़ा प्रहार: 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित, 3 माह से कम में होगा फैसला — CM डॉ. मोहन यादव

JEE से NEET और फिर IISER तक… अमृता सिंह की सफलता का तिहरा धमाका 

https://www.jagran.com/jharkhand/dumka-guru-purnima-2026-dumka-ramakrishna-ashram-gears-up-for-grand-celebrations-know-the-auspicious-timings-and-significance-40320798.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button