संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की नीति एवं नियमों के अनुसार ही धान उपार्जन सुनिश्चित किया जाए तथा खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने गोदाम में संग्रहित धान का नियमित सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। https://x.com/i/status/1999123971988742168