मध्यप्रदेशसिवनी

विशेष गहन पुनरीक्षण पर प्रशासन की कड़ी नजर: कलेक्टर पटले की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की अहम बैठक सम्पन्न

10.94 लाख मतदाताओं में से 10.57 लाख का डिजिटाइजेशन पूरा, मृत व स्थायी रूप से स्थानांतरित 41,406 मतदाता चिन्हित — 16 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची होगी जारी

Seoni December 11, 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदाता सूचियों के डिजिटाइजेशन और निर्वाचन संबंधी नई व्यवस्थाओं की जानकारी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराना था।

बैठक में बताया गया कि जिले की कुल 10,94,548 मतदाता संख्या में से 10,57,144 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। वहीं 41,406 मतदाता ऐसे पाए गए जो या तो मृत हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं।

कलेक्टर पटले ने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जिले के सभी मतदाताओं की मैपिंग कराई गई है।

  • 4,50,142 मतदाताओं की Self Mapping

  • 6,01,767 मतदाताओं की Ancestral Mapping (पूर्वजों से मैपिंग)

  • 5217 मतदाता No Mapping श्रेणी में पाए गए, जिनकी अलग से जांच की जाएगी।

📅 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यक्रम

  • 16 दिसंबर – प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

  • 16 दिसंबर से 15 जनवरी – दावा–आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी

  • 16 दिसंबर से 7 फरवरी – ईआरओ द्वारा निर्णय एवं निपटान

  • इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा

🗳 मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तीकरण की जानकारी

बैठक में राजनीतिक दलों को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में युक्तियुक्तीकरण प्रक्रिया के बाद निर्मित 71 नए मतदान केंद्रों की जानकारी भी दी गई। यह केंद्र मतदान प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाने में सहायक होंगे।

👥 उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में:

विशेष गहन पुनरीक्षण बैठक सिवनी – कलेक्टर शीतला पटले और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न
  •  आनंद शर्मा

  •  गजानंद पंचेश्वर

  •  आजम अली दीवान

  •  आर. टी. भगत

  •  अनिल सल्‍लाम

  •  डी. पी. विश्वकर्मा

अधिकारियों में:

  • अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी. एल. चनाप

  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (विधानसभा सिवनी) श्रीमती पूर्वी तिवारी
    सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://mpinfo.org/Home/ArticleDetails?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B1%C2%B6%C3%8E%C2%B1%C2%B1%C2%B2&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B3%C2%B2&pubdate=11/16/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!