Wed, 21 Oct 2026 | 04:59:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्कूलों से विदा होंगे अनुभव के धनी शिक्षक, पीछे छोड़ जाएंगे संस्कारों की अमूल्य विरासत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 30, 2026 06:23 pm / Post views : 120

स्कूलों से विदा होंगे अनुभव के धनी शिक्षक, पीछे छोड़ जाएंगे संस्कारों की अमूल्य विरासत
शेयर करें:

22 शिक्षक सेवा निवृत्त | सिवनी शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भावभीनी विदाई

Seoni 30 May 2026 सिवनी यशो:- विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होता, बल्कि वह संस्कार, ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण की ऐसी कार्यशाला होती है, जहां शिक्षक अपने जीवन का प्रत्येक दिन समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने में समर्पित कर देता है। वर्षों तक बच्चों की उंगलियां पकड़कर उन्हें जीवन की राह दिखाने वाले ऐसे ही 22 शिक्षकों एवं कर्मचारियों का एक गौरवशाली सेवाकाल 31 मई 2026 को पूर्ण होने जा रहा है। शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत विकासखंड सिवनी, केवलारी, बरघाट, छपारा, लखनादौन, घंसौर, धनौरा और कुरई में कार्यरत इन शिक्षकों ने अपने जीवन का स्वर्णिम समय विद्यालयों, विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था को समर्पित किया। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में विपरीत परिस्थितियों के बीच शिक्षा की अलख जगाई, तो कई ने हजारों विद्यार्थियों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवा निवृत्ति केवल शासकीय सेवा का अंत नहीं है, बल्कि यह उस लंबी यात्रा का पड़ाव है जिसमें अनगिनत यादें, संघर्ष, उपलब्धियां, विद्यार्थियों की सफलताएं और समाज का सम्मान जुड़ा होता है। आज जिन शिक्षकों को विदाई दी जा रही है, वे अपने पीछे ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और समर्पण की ऐसी विरासत छोड़ रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। म.प्र. शिक्षक कांग्रेस जिला सिवनी ने सेवा निवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भावभीनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इन सभी साथियों का योगदान शिक्षा जगत में सदैव स्मरणीय रहेगा। इनके अनुभव, मार्गदर्शन और शिक्षण मूल्यों का लाभ समाज को आगे भी मिलता रहेगा।
सेवा निवृत्त होने वाले सम्माननीय शिक्षक एवं कर्मचारी
मीना ठाकुर अतुल चन्द्र सक्सेना प्रतिष्ठा एडविन उत्तमा शर्मा झलकन सिंह मर्सकोले रामदास गजभिए अर्चना वाजपेयी माया वर्मा रूपनारायण आत्मपूज्य लेखचंद हथकंड़े श्रवणलता वाजपेयी तेन सिंह पटले डीलन सिंह भैरम काशीराम अड़माचे नारायण प्रसाद तुरकर देवलाल झारिया जोधराम तिवारी नरेन्द्र कुमार शर्मा राजकुमार पाराशर राजेश कुमार सोनी आनन्द कुमार गोंनगे शिक्षा जगत का अमूल्य योगदान रहेगा सदैव स्मरणीय इन सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल में केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया, बल्कि बच्चों को सपने देखना, लक्ष्य निर्धारित करना और जीवन में आगे बढ़ना भी सिखाया। उनके द्वारा बोए गए ज्ञान और संस्कार के बीज आज हजारों परिवारों में फल-फूल रहे हैं। विद्यालयों की घंटियों, कक्षाओं की चहल-पहल, विद्यार्थियों के प्रश्नों और वार्षिक उत्सवों की यादें अब उनके जीवन की अमूल्य धरोहर बनेंगी। वहीं उनके विद्यार्थी और सहकर्मी उन्हें सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करेंगे। म.प्र. शिक्षक कांग्रेस जिला सिवनी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारियों ने सभी सेवा निवृत्त साथियों के स्वस्थ, सुखमय, सम्मानपूर्ण एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित की हैं। "एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह अपने अनुभवों, संस्कारों और विद्यार्थियों की सफलताओं में हमेशा जीवित रहता है।" https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/siwan/siwan-news-several-speakers-expressed-their-views-the-farewell-teacher-ashok-kumar

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष