छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ
सक्षम बारमाटे का सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग में हुआ चयन
सिवनी यशो:- बरघाट विकासखंड के ग्राम काठी जिला सिवनी के निवासी सक्षम बारमाटे ने MPPSC 2019 में सहायक संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग का पद प्राप्त किया है। सक्षम ने अपने पहले प्रयास में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व वे MPPSC 2020 में वाणिज्य कर निरीक्षक का पद प्राप्त कर चुके है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता बुद्धयश बारमाटे, माता श्रीमती सरोज बारमाटे, समस्त परिवारजनों और मित्रो को दिया है।
इनके पिता लाख के व्यवसाई और माता ग्रहणी है। सक्षम ने अपनी स्कूली शिक्षा हाई स्कूल अरी एवं ग्रेजुएशन बरकतुल्ला विश्वविद्यालय से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में किया है। सक्षम ने बिना किसी कोचिंग के घर में रहते हुए ही तैयारी की है और लगातार सेल्फ स्टडी, सेल्फ मोटिवेशन और धैर्य को अपनी सफलता का मूल मंत्र माना है।



