Wed, 21 Oct 2026 | 03:01:13 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ का महाअधिवेशन संपन्न, परिहार पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 27, 2025 07:40 pm / Post views : 153

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ का महाअधिवेशन संपन्न, परिहार पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित
शेयर करें:

 Mandsaur 27 December 2025
मंदसौर  यशो:- मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ का प्रांतीय महाअधिवेशन दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जिला मंदसौर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

संगठन मंत्री रमाकांत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि -

अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार ने की।

इस अवसर पर प्रदेश के 33 जिलों से लगभग 1000 पुलिस पेंशनर्स ने सहभागिता की।

अधिवेशन में रतलाम–मंदसौर रेंज के सेवानिवृत्त आईजी,

स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए पुलिस पेंशनर्स ने अपने-अपने जिलों की पेंशन संबंधी समस्याओं,

विसंगतियों एवं मांगों को प्रमुखता से रखा।

इन समस्याओं के निराकरण हेतु शासन स्तर पर आवेदन एवं प्रतिनिधित्व करने पर सर्वसम्मति बनी।

महाअधिवेशन के दूसरे दिन 25 दिसंबर 2025 को संगठन के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार का कार्यकाल पूर्ण होने पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

उपस्थित प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से उन्हें पुनः दूसरी बार निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहवर्धक एवं संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ आज एक मजबूत एवं निरंतर विस्तारशील संगठन बन चुका है,

जो पेंशनर्स के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है।

महाअधिवेशन में सिवनी जिले से जिला अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,

जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मानेश्वर तथा

केवलारी नगर अध्यक्ष के.के. डोंगरे ने उपस्थित रहकर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि -

सिवनी जिले में भी पुलिस पेंशनर्स संघ निरंतर सक्रिय रहते हुए पेंशनर्स के हित में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

https://deshkiupasana.com/?p=38998

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष